मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 · रात 3:00 · नई दिल्ली संस्करण

पश्चिम बंगाल: हालीशहर में बाइक सवारों ने टीएमसी कार्यकर्ता को मारी गोली, जांच जारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन79 बार पढ़ा गया
पश्चिम बंगाल: हालीशहर में बाइक सवारों ने टीएमसी कार्यकर्ता को मारी गोली, जांच जारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के हालीशहर में मंगलवार को बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने टीएमसी के एक कार्यकर्ता को गोली मार दी। टीएमसी ने हमले का आरोप भाजपा पर लगाया है।

बंगाल में दूसरे चरण के चुनाव प्रचार के आखिरी दिन हुई गोलीबारी में प्रोसेनजीत मौलिक उर्फ ​​राजा गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे कल्याणी जेएनएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की जानकारी होते ही भारी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची। हमले की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। घटना की जांच पहले ही शुरू कर दी गई है। बदमाशों को पकड़ने के लिए सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, खासबाती नॉर्थ रोड के रहने वाले तृणमूल कार्यकर्ता राजा सोमवार रात हालीशहर के वार्ड नंबर 9 में मिसरी पुकुर रोड पर सड़क किनारे खड़े थे, तभी बाइक पर सवार कुछ नकाबपोश बदमाशों ने उन पर गोली चला दी। उन पर कुल तीन राउंड गोलियां चलाई गईं।

एक गोली राजा के पेट में लगी, जबकि बाकी दो गोलियां उनकी जेब में रखे मोबाइल फोन पर लगीं। इसके बाद तृणमूल कार्यकर्ता वहीं गिर पड़े।

स्थानीय लोगों ने उन्हें बचाया और कल्याणी जेएनएम अस्पताल पहुंचाया। इस घटना के बाद इलाके में राजनीतिक तनाव और बढ़ गया।

बिजपुर से तृणमूल उम्मीदवार सुबोध अधिकारी ने दावा किया कि यह भाजपा की संस्कृति है। यह हमला अपनी हार के डर से बदमाशों से करवाया गया है। हालांकि भाजपा उम्मीदवार सुदीप्त दास ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि इलाके में बदमाश तृणमूल के ही समर्थक हैं।

यह पता नहीं चल पाया है कि यह घटना क्यों हुई? यह तृणमूल के आपसी कलह का नतीजा भी हो सकता है।

पुलिस ने बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है। हमलावरों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान जारी है।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में बुधवार को कुल 142 सीटों पर मतदान होगा। वोटों की गिनती 4 मई को होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर