मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · रात 3:48 · नई दिल्ली संस्करण

तबाही का आकलन करने धराली पहुंची पीडीएनए टीम, पीड़िताें से भी की वार्ता

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन233 बार पढ़ा गया

उत्तरकाशी। राज्य में प्राकृतिक आपदाओं से हुई तबाही के बाद राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) की पोस्ट डिजास्टर नीड्स असेसमेंट (पीडीएनए) टीम ने प्रभावित राज्यों का दौरा शुरू कर दिया है। पीडीएनए की टीम ने गुरुवार को प्रभावित क्षेत्र धराली गांव और हर्षिल का स्थलीय निरीक्षण किया और आपदा से हुए नुकसान का आकलन किया। टीम ने प्रभावित क्षेत्र में कार्यरत अधिकारियों और पीड़ित धराली के लोगों से सीधे बातचीत की और स्थिति की समीक्षा की। स्थानीय निवासियों ने टीम के समक्ष आपदा में हुई क्षति और संबंधित समस्याओं से अवगत कराया तथा उनके निराकरण किए जाने का अनुरोध किया। आपदा प्रभावित लोगों ने उनकी आजीविका, मकानों, होटलों, बगीचों, फसलों और व्यवसायों सहित विभिन्न परिसंपत्तियों को हुए नुकसान की जानकारी दी तथा टीम से पुनर्वास, रोजगार व पुनर्स्थापना की क्षतिपूर्ति जल्द उपलब्ध कराने की मांग की।

पीडीएनए टीम ने बुनियादी ढाँचे की क्षति, सड़कों, पुलों, सार्वजनिक भवनों, बिजली एवं जल आपूर्ति लाइनों को हुए नुकसान के आकलन के साथ साथ कृषि, फसलों, पशुधन और स्थानीय आजीविका के अन्य साधनों को हुए नुकसान का जायज़ा लिया।

दरअसल, मानसून के दौरान जनपद के हर्षिल, धराली, स्यानाचट्टी, जंगलचट्टी, सोनगाड, लिमच्यागाड सहित अनेक स्थानों पर भारी क्षति हुई थी और कुछ यात्रा मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो जाने से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ था। टीम ने गंगोत्री यात्रा मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर आपदा के दौरान वाशआउट हुई सड़कों और विभागों को हुए नुकसान का जायज़ा लिया गया और संबंधित अधिकारियों से उक्त के संदर्भ में विस्तृत जानकारी ली। टीम ने हर्षिल और धराली में तेलगाड व खीर गंगा के कारण आई भयावह आपदा से हुए जानमाल के नुकसान की जानकारी प्राप्त की।

इस दौरान एडीएम मुक्ता मिश्र, एसडीएम भटवाड़ी शालिनी नेगी, अधीक्षण अभियंता सिंचाई संजय राज , जिला शिक्षा अधिकारी शैलेन्द्र अमोली, एसीएमओ बी एस पांगती, डीटीडीओ केके जोशी,अधिशासी अभियंता यूपीसीएल मनोज गुसाईं सहित विभिन्न जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर