मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · रात 12:10 · नई दिल्ली संस्करण

उत्तराखंड : उत्तरकाशी में बादल फटने से तबाही, सीएम धामी बोले- रेस्क्यू जारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन16 बार पढ़ा गया
उत्तराखंड : उत्तरकाशी में बादल फटने से तबाही, सीएम धामी बोले- रेस्क्यू जारी

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी के धराली क्षेत्र में मंगलवार को बादल फटने की घटना से भारी तबाही मची है। इस घटना के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। मौके पर एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।

जानकारी के अनुसार, हर्षिल के पास स्थित धराली इलाके में मंगलवार सुबह बादल फट गया। इस घटना में एक गांव बह गया और कई निवासी कथित तौर पर लापता हो गए हैं। अचानक जल स्तर बढ़ने के बाद स्थानीय बाजार क्षेत्र में बड़े पैमाने पर नुकसान की सूचना मिली है, जिसके बाद पुलिस, अग्निशमन विभाग, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ), और भारतीय सेना ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी में बादल फटने की घटना के बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि धराली (उत्तरकाशी) क्षेत्र में बादल फटने से हुए भारी नुकसान का समाचार अत्यंत दुखद एवं पीड़ादायक है। राहत एवं बचाव कार्यों के लिए एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, जिला प्रशासन तथा अन्य संबंधित टीमें युद्ध स्तर पर जुटी हुई हैं। इस संबंध में लगातार वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क में हूं और स्थिति की गहन निगरानी की जा रही है। ईश्वर से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं।

उत्तराखंड पुलिस ने एक्स पर हादसे की जानकारी देते हुए बताया, "उत्तरकाशी के धराली, खीर गाढ़ में जलस्तर बढ़ने से धराली मार्केट क्षेत्र में नुकसान होने की सूचना प्राप्त हुई है। पुलिस, फायर, एसडीआरएफ और आर्मी सहित अन्य आपदा प्रबंधन टीमें मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं।"

इस बीच, अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से नदी के किनारों से दूरी बनाए रखने और बच्चों तथा पशुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 4 अगस्त को उत्तराखंड के कई इलाकों के लिए अलर्ट जारी किया था। आईएमडी ने उत्तरकाशी, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी और चमोली सहित उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर