मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:33 · नई दिल्ली संस्करण

सेवानिवृत्त होमगार्ड के घर चोरी, बहू की आंख खुलते ही भागे चोर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन58 बार पढ़ा गया
सेवानिवृत्त होमगार्ड के घर चोरी, बहू की आंख खुलते ही भागे चोर

मीरजापुर। मड़िहान थाना क्षेत्र के पटेवर गांव में मंगलवार रात चोरों ने सेवानिवृत्त होमगार्ड के घर धावा बोलकर नकदी व जेवरात समेत वर्षों की जमा-पूंजी पर हाथ साफ कर दिया। घर के पीछे से कुंडी तोड़कर घुसे चोर परिवार के जागने पर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।पटेवर गांव निवासी सेवानिवृत्त होमगार्ड मारकंडे सिंह ने बताया कि रात में पूरा परिवार अपने-अपने कमरों में सो रहा था। इसी दौरान चोर पीछे के दरवाजे की कुंडी तोड़कर अंदर घुसे और बहू के कमरे में पहुंच गए। कमरे में रखे 15 हजार रुपये नकद के साथ पत्नी व बहू के लाखों रुपये के जेवरात चोर समेट ले गए।रात के सन्नाटे में खट-खट की आवाज से बहू की नींद खुली तो उसने सामने चोर को खड़ा देखा। शोर होने पर चोर कमरे से बाहर निकलकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पीआरबी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। घर में बिखरा सामान चोरी की पुष्टि कर रहा था।पीड़ित ने बताया कि तीन दिन पहले गांव के ही नरेंद्र बहादुर सिंह के दरवाजे पर रखी आठ बोरी धान भी चोरी हो चुकी हैं। लगातार हो रही वारदातों से गांव में दहशत का माहौल है।मड़िहान थानाध्यक्ष बालमुकुंद मिश्र ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आसपास के इलाकों में छानबीन की जा रही है और जल्द ही चोरों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी। क्षेत्र में रात्रि गश्त भी बढ़ा दी गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर