मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · सुबह 11:14 · नई दिल्ली संस्करण

एसआईआर का अंतिम दिन आज, नहीं बढ़ी तिथि ताे चार लाख से ज्यादा मतदाताओं के कटेंगे नाम

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन13 बार पढ़ा गया
एसआईआर का अंतिम दिन आज, नहीं बढ़ी तिथि ताे चार लाख से ज्यादा मतदाताओं के कटेंगे नाम

नोएडा। उत्तर प्रदेश के जनपद गौतम बुद्ध नगर की तीनों विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं की सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम आज शाम तक समाप्त हो जाएगा। अधिकारियों का दावा है कि गौतमबुद्ध नगर में 90 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा हो चुका है। अब तक 4,09,078 मतदाताओं के नाम हटाए जाने की प्रक्रिया तय हो गई है। शेष 4 से 8 प्रतिशत मतदाताओं को ट्रेस करने का प्रयास जारी है।जिला निर्वाचन अधिकारी मेधा रूपम ने बताया कि जिन मतदाताओं के नाम हटाए जाने की पुष्टि हो चुकी है उनकी सूची के साथ बीएलओ 12 दिसंबर को अपने-अपने बूथों पर बैठेंगे। वहां बीएलए के साथ बैठक कर सूची की समीक्षा की जाएगी ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि किसी पात्र मतदाता का नाम गलती से हटाया न गया हो।उन्होंने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 4 नवंबर से चल रहा है। इसके तहत तीनों विधानसभा क्षेत्रों में 90 प्रतिशत से अधिक डिजिटाइजेशन पूरा हो चुका है हालांकि अभी 18 से 22 प्रतिशत मैपिंग कार्य शेष है। उन्होंने बताया कि 10 दिसंबर की शाम 6 बजे तक 4,09,078 मतदाताओं के नाम हटाने की पुष्टि की जा चुकी है। इनमें वैसे मतदाता शामिल हैं जिनकी मृत्यु हो चुकी है या जो दूसरी जगह पंजीकृत पाए गए हैं और स्थायी रूप से कहीं और शिफ्ट हो चुके हैं। बृहस्पतिवार को बीएलओ, बीएलए और अन्य सहयोगियों की मदद से इन मतदाताओं को अंतिम बार ट्रेस करने का प्रयास किया जाएगा।जिला निर्वाचन अधिकारी मेधा रूपम ने एनआईसी के सभागार में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रगति को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उनको गणना प्रपत्रों के वितरण, प्राप्ति, डिजिटाइजेशन, मैपिंग और एएसडी मतदाताओं के विवरण की जानकारी दी गई। साथ ही बताया कि एएसडी मतदाताओं की सूची के साथ सभी बीएलओ 12 दिसंबर को अपने बूथों पर बैठेंगे और पार्टियों के बीएलए के साथ बैठक करेंगे। सूची पर बीएलए के साथ चर्चा होगी। जिसमें देख जाएगा कि उनमें कोई त्रुटिवश अपात्र का नाम तो शामिल नहीं है, या पात्र का नाम कट गया है। सभी राजनीतिक दलों से मतदाताओं को जागरूक करने की अपील की गई है। बैठक में राजनीतिक दलों ने हैबतपुर, बिसरख, कुलेसरा, चिपियाना आदि गांव के डूब क्षेत्र में रहने वाले लोगों के बारे में भी जानकारी दी। हालांकि उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने चुनाव आयाेग से एसआईआर की तिथि बढ़ाने के लिए पत्र लिखा है और माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश काे दाे सप्ताह के लिए और समय मिल जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर