मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:09 · नई दिल्ली संस्करण

यूपी विधानमंडल बजट सत्र: सपा का प्रदर्शन, भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन3 बार पढ़ा गया
यूपी विधानमंडल बजट सत्र: सपा का प्रदर्शन, भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानमंडल के बजट सत्र की शुरुआत से पहले आज समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायकों और विधान परिषद सदस्यों ने विधानसभा परिसर में प्रदर्शन किया। सपा सदस्यों ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के पास एकत्र होकर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

इस बीच सपा के विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा बजट सत्र में शामिल होने साइकिल से विधानसभा पहुंचे।

उन्होंने वाराणसी में मंदिर तोड़े जाने के मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि वह इस विषय को सत्र के दौरान प्रमुखता से उठाएंगे। नेता विधानमंडल दल आराधना मिश्रा मोना ने सपा के साथ सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

विधानमंडल के बजट सत्र के दौरान विपक्ष द्वारा मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (एसआईआर), कोडीन कफ सिरप की तस्करी, बेरोजगारी, महिला सुरक्षा और विदेश नीति समेत कई मुद्दों पर राज्य सरकार को घेरने की संभावना जताई जा रही है। समाजवादी पार्टी के सदस्यों के अभिभाषण के दौरान इन मुद्दों को लेकर विरोध दर्ज कराने की आशंका है।

राज्यपाल के अभिभाषण के बाद सदन में आवश्यक विधायी कार्य संपन्न कराए जाएंगे।

मंगलवार को विधानसभा की कार्यवाही पूर्व एवं वर्तमान दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद बुधवार तक के लिए स्थगित कर दी जाएगी। बुधवार को राज्य सरकार वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट प्रस्तुत करेगी। बजट सत्र के मद्देनजर विधानभवन और उसके आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

इससे पहले रविवार को आयोजित सर्वदलीय बैठक और कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में सभी दलों ने सदन की कार्यवाही को सुचारू रूप से संचालित करने में सहयोग का आश्वासन दिया।

इसके पहले सर्वदलीय मीटिंग में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सभी दलीय नेताओं से सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि संवाद, चर्चा और स्वस्थ बहस संसदीय लोकतंत्र की आधारशिला हैं और विधानसभा शोर-शराबे का नहीं बल्कि विचार-विमर्श का मंच है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर