मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:33 · नई दिल्ली संस्करण

संदिग्ध परिस्थितियों में टेंट व्यवसायी ने गोली मारकर की खुदकुशी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन88 बार पढ़ा गया
संदिग्ध परिस्थितियों में टेंट व्यवसायी ने गोली मारकर की खुदकुशी

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जनपद में शहर कोतवाली में बुधवार सुबह टेंट और किराना व्यवसायी ने गोली मारकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव काे कब्जे में लेकर खुदकुशी के कारणाें की जांच में जुट गई है।शहर कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि आजाद नगर माेहल्ले में रहने वाले संजय जायसवाल टेंट और किराना व्यवसायी थे। आज सुबह करीब 7:30 बजे उन्हाेंने घर के अपने कमरे में लाइसेंसी पिस्टल से गाेली मार ली। आवाज सुनकर परिजन कमरे में दौड़कर पहुंचे ताे देखा संजय के सिर से खून बह रहा है और पास में ही लाइसेंसी पिस्टल पड़ी है। परिजन उन्हें तत्काल लखनऊ रोड स्थित हिंद मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।शुरूआती जांच में पता चला है कि मृतक व्यवसायी टेंट हाउस और खुशी किराना स्टोर के साथ साथ बड़े पैमाने पर बीसी का भी संचालन करते थे। बीते सालनवंबर माह में उनके पुत्र ऐश्वर्य जायसवाल का विवाह हुआ था, जिसके बाद से वे आर्थिक दबाव में चल रहे थे। फिलहाल फॉरेंसिक टीम के साथ माैके पर साक्ष्यजुटाते हुए शव काे पाेस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। पारिवारिक जनों से पूछताछ की जा रही है उसके बाद ही घटना के कारणाें का सही पता चल सकेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर