मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 · दोपहर 2:55 · नई दिल्ली संस्करण

पौड़ी गढ़वाल: मनरेगा कार्यों में नेटवर्क समस्या पर ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन76 बार पढ़ा गया
पौड़ी गढ़वाल: मनरेगा कार्यों में नेटवर्क समस्या पर ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

पौड़ी गढ़वाल। मनरेगा के कार्यों में इंटरनेट नेटवर्क की समस्या के कारण कार्य प्रभावित होने पर ग्रामीणों ने कड़ी नाराजगी जताई है। नाराज ग्रामीणों ने डीएम से मुलाकात कर समस्या का शीघ्र समाधान करने की मांग की है। साथ ही, ग्राम प्रधानों ने ऑफलाइन सुविधा उपलब्ध कराने की भी अपील जिला प्रशासन से की है।मंगलवार को ग्राम प्रधानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने डीएम से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि जिले के कई गांवों में इंटरनेट कनेक्टिविटी बेहद खराब है, जिससे मनरेगा कार्यों की ऑनलाइन उपस्थिति और जीओ-टैगिंग समय पर नहीं हो पा रही हैं। इससे न केवल कार्य प्रभावित हो रहे हैं, बल्कि ग्राम प्रधानों को भी अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।प्रतिनिधिमंडल ने डीएम से मांग की कि ऑफलाइन प्रणाली के माध्यम से कार्यों को पूरा करने की व्यवस्था की जाए। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों की सूचना नहीं मिल रही है और भविष्य में सभी कार्यों से उन्हें समय पर अवगत कराया जाए।ज्ञापन देने वालों में ग्राम प्रधान चवथ शंकर नौटियाल, चरधार सुरेश लाल, डांग अंकित नगी, क्यार्क निर्मला देवी, सिरौली मुकेश रावत, थपलियाल गांव विकास गुसाईं, भेटा सविता देवी, केसुंदर कुमुमलता, डोभा उमिला देवी आदि शामिल थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर