मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:41 · नई दिल्ली संस्करण

केंद्रीय बजट 2026 देश के भविष्य की मजबूत आधारशिला : मुख्यमंत्री

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन109 बार पढ़ा गया
केंद्रीय बजट 2026 देश के भविष्य की मजबूत आधारशिला : मुख्यमंत्री

हल्द्वानी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान केंद्रीय बजट 2026 को देश के भविष्य की मजबूत आधारशिला बताया।उन्होंने कहा कि यह बजट वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में विश्वास और विकास का बजट है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट में इको टूरिज्म और पर्वतीय ट्रेल के विकास पर विशेष जोर दिया गया है, जिससे उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्यों को विशेष लाभ मिलेगा। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।उन्होंने कहा कि इस बजट से आम जनता के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। भविष्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी, किसान सशक्त होंगे, महिला सशक्तिकरण को नया बल मिलेगा और युवाओं के लिए रोजगार व अवसरों का विस्तार होगा। मुख्यमंत्री ने इसे पर्वतीय राज्यों को आगे बढ़ाने वाला बजट बताया। मुख्यमंत्री धामी ने हवाई सेवाओं के विस्तार और इको टूरिज्म को बढ़ावा देने को बजट की बड़ी उपलब्धि बताया। साथ ही उन्होंने कहा कि रेलवे क्षेत्र में उत्तराखंड को ऐतिहासिक उपलब्धि मिली है।राज्य को 4769 करोड़ रुपये का रेल बजट आवंटित किया गया है, जो पिछली सरकारों की तुलना में लगभग 26 गुना अधिक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 उत्तराखंड के समग्र विकास, रोजगार सृजन और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर