मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 · शाम 7:25 · नई दिल्ली संस्करण

हरमनमीत की सेना और मातृभूमि के प्रति सेवा की चार पीढ़ियों की सशक्त परंपरा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन8 बार पढ़ा गया
हरमनमीत की सेना और मातृभूमि के प्रति सेवा की चार पीढ़ियों की सशक्त परंपरा

देहरादून। देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) के कैडेट हरमनमीत सिंह रीन अधिकारी के रूप में आज कमीशन हुए। हरममीत की सेना में चार पीढ़ियों की सशक्त परंपरा को एक नया आयाम मिला।सीटीडब्ल्यू एमसीटीई में सिल्वर मेडल प्राप्त करने वाले अधिकारी हरमनमीत सिंह रीन ने उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए प्रतिष्ठित बायोनेट पिन एवं सिक्स स्टार टॉर्च अर्जित की। खेलकूद में भी उन्होंने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं, जिनमें स्क्वैश में हाफ ब्लू और टेनिस में मेरिट कार्ड शामिल है, जो उनके सर्वांगीण विकास, दृढ़ इच्छाशक्ति और अनुकरणीय अनुशासन को दर्शाता है।वे अपने पिता सेवारत अधिकारी कर्नल हरमीत सिंह के पदचिन्हों पर चलते हुए सेना में कमीशन प्राप्त करने वाले परिवार की तीसरी पीढ़ी बने हैं। उनकी माता हरवीन रीन, 26 वर्षों के अनुभव वाली समर्पित शिक्षाविद् हैं, जिनका मार्गदर्शन और प्रेरणा उनके जीवन में सदैव महत्वपूर्ण रही है।कमीशनिंग के अवसर पर लेफ्टिनेंट हरमनमीत सिंह रीन ने कहा कि, “यह मेरे और मेरे परिवार के लिए अत्यंत गौरव का क्षण है। मुझे देशसेवा की इस पारिवारिक परंपरा को आगे बढ़ाने का अवसर मिला है। यह समारोह परिवार के लिए विशेष गौरव का अवसर रहा, जिसने वर्षों से राष्ट्रसेवा को अपना ध्येय बनाया है।''

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर