मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 · दोपहर 1:43 · नई दिल्ली संस्करण

नकाबपोश बदमाशों की फायरिंग में बाल-बाल बचा फाइनेंस कारोबारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन34 बार पढ़ा गया
नकाबपोश बदमाशों की फायरिंग में बाल-बाल बचा फाइनेंस कारोबारी

हरिद्वार,। जनपद के भगवानपुर कस्बे में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब दो बाइक सवार बदमाशों ने एक फाइनेंस कारोबारी पर गोली चला दी। हालांकि, फाइनेंस कारोबारी की किस्मत अच्छी रही कि उसे गोली नहीं लगी और गोली के छर्रे दीवार पर टकरा कर नल पर पानी पी रहे एक युवक की कमर में जा घुसे। घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाश मौके से तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। पूरा घटनाक्रम पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, वहीं इस घटना को लेकर कस्बे में अफरा-तफरी का माहौल है।

पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, भगवानपुर कस्बा निवासी आदी राणा नामक व्यक्ति फाइनेंस कारोबारी है। बताया गया है कि देर गुरुवार की शाम आदी राणा कस्बे के बाजार से होते हुए अपने घर जा रहा था। इसी दौरान गली के पास एक बाइक पर सवार दो नकाबपोश बदमाश आए। इससे पहले कि फाइनेंस कारोबारी आदि राणा कुछ समझ पाते बदमाशों ने उनके ऊपर तमंचे से फायरिंग कर दी। हालांकि, बाइक सवार बदमाशों का निशाना चूक गया और गोली दीवार से जा टकराई। गोली से निकलने वाले छर्रे पास में ही नल पर पानी पी रहे एक युवक भूरा की कमर में घुस गए और वह घायल हो गया।

गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए, लेकिन लोगों के पहुंचने से पहले ही बाइक सवार बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए।

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि दो नकाबपोश बदमाश एक बाइक सवार हैं और फायरिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित द्वारा पुलिस को इस मामले में तहरीर दी गई है। पीड़ित आदी राणा द्वारा दी गई तहरीर में बताया गया है कि फायरिंग करने वाले युवक रुहालकी और प्रताप कॉलोनी के रहने वाले हैं। भगवानपुर थाना प्रभारी निरीक्षक सूर्य भूषण नेगी का कहना है कि इस मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपितों की गिरफ्तारी भी की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर