मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:46 · नई दिल्ली संस्करण

पराली जलाने पर किसानों के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन81 बार पढ़ा गया
पराली जलाने पर किसानों के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज

फतेहाबाद। प्रतिबंध के बावजूद धान की पराली जलाने वालों के खिलाफ जिला पुलिस द्वारा लगातार एफआईआर दर्ज की जा रही हैं। शुक्रवार को पराली जलाने के आरोप में जिला पुलिस द्वारा किसानों के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की गई है। अब तक किसानों के खिलाफ 75 एफआईआर दर्ज हो चुकी है। सदर फतेहाबाद पुलिस को दी शिकायत में कृषि विभाग फतेहाबाद से सुपरवाइजर रामनिवास ने कहा है कि उपायुक्त फतेहाबाद द्वारा धान कटाई उपरांत बचे हुए अवशेष जलाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया हुआ है। गत दिवस हरसेक द्वारा उन्हें जीपीएस लोकेशन भेजी गई जिसमें गांव भूथन खुर्द में किसान मेवा सिंह पुत्र माडू सिंह द्वारा अपने खेत में आग लगाने की सूचना थी। इस पर कृषि विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो पाया कि किसान मेवा सिंह ने 7 कनाल 4 मरले जमीन में पराली में आग लगाई हुई थी। इस पर कृषि विभाग की टीम ने इस बारे पुलिस को सूचना दी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी किसान के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दूसरे मामले में सदर फतेहाबाद पुलिस ने एग्रीकल्चर सुपरवाइजर रामनिवास की ही शिकायत पर किसान विनोद पुत्र रण सिंह निवासी भूथनखुर्द के खिलाफ 2 कनाल में पराली जलाने पर केस दर्ज किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर