मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 · दोपहर 3:45 · नई दिल्ली संस्करण

कनखल में आज दो शव मिलने से सनसनी फैली

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन4 बार पढ़ा गया
कनखल  में आज दो शव मिलने से सनसनी फैली

हरिद्वार। हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र में आज दो शव मिलने से सनसनी फैल गई। एक शव सिंहद्वार के पास गंगनहर से बरामद हुआ है। जबकि दूसरा शव सती घाट के पास बने एक चेंजिंग रूम से मिला है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।कनखल थाना प्रभारी मनोज नौटियाल के अनुसार सती घाट से जिस शख्स का शव बरामद हुआ है, वह भीख मांगकर गुजर बसर करता था। सती घाट पर बने एक चेंजिंग रूम को ही उसने अपना अस्थाई आवास बनाया हुआ था। इसी चेंजिंग रूम से उसका अधजला शव बरामद हुआ है। ऐसा लगता है कि किसी कारणवश चेंजिंग रूम में रखे सामान में आग लग गई और जलकर उसकी मौत हो गई। दूसरी लाश कनखल थाना क्षेत्र में ही सिंहद्वार के पास गंग नहर से बरामद हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। शव की अभी पहचान नहीं हो सकी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर