मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:35 · नई दिल्ली संस्करण

जींद विवि में शहीद कैप्टन पवन कुमार को श्रद्धांजलि

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन120 बार पढ़ा गया
जींद विवि में शहीद कैप्टन पवन कुमार को श्रद्धांजलि

जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में शुक्रवार को शहीद कैप्टन पवन कुमार की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा, शहीद कैप्टन पवन कुमार के पिता मा. राजबीर सिंह और कुलसचिव प्रो. लवलीन मोहन के साथ-साथ अन्य सभी शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारियों, अधिकारियों ने उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित करके श्रद्धांजलि दी।विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि शहीद कैप्टन पवन कुमार ने अपने प्राणों की आहुति देकर भारत माता के चरणों में अपना सर्वोच्च समर्पण किया। उनकी बहादुरी ने जींद और हरियाणा प्रदेश को गौरवांवित किया। उन्होंने सीमा पर तनाव बढऩे पर छुट्टियों को रद्द करके तत्परता से देश की सेवा में योगदान दिया। घायल होकर भी उनकी असीम शौर्यगाथा हमें हमेशा प्रेरित करती रहेगी। विश्वविद्यालय परिवार शहीद कैप्टन पवन कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित करता है, जो हमारे लिए गर्व और प्रेरणा का कारण है।इस अवसर पर शहीद कैप्टन पवन कुमार के पिता राजबीर सिंह ने बेटे की बहादुरी को गौरवपूर्ण बताते हुए युवा पीढ़ी को राष्ट्रप्रेम की भावना से जुडऩे की प्रेरणा दी। कुलसचिव प्रोफेसर लवलीन मोहन ने इस अवसर पर अपने देश, समाज और राष्ट्रहित के लिए कार्य करने की महत्वपूर्णता पर जोर दिया ओर कहा कि हमें हमेशा अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहना चाहिए और यह सोचना चाहिए कि हम कैसे अपने देश की सेवा में योगदान दे सकते हैं। इस अवसर पर सभी शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर