मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:01 · नई दिल्ली संस्करण

राजस्थान और कर्नाटक से नई विद्युत ट्रांसमिशन योजनाओं को मिली केंद्र की मंजूरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन24 बार पढ़ा गया

नई

दिल्ली, । केंद्र सरकार ने राजस्थान और कर्नाटक से 9

गीगावॉट आरई बिजली निकालने के लिए नई इंटर स्टेट ट्रांसमिशन सिस्टम

(आईएसटीएस) योजनाओं को मंजूरी दे दी है।

इन योजनाओं को टैरिफ

आधारित प्रतिस्पर्धी बोली (टीबीसीबी) मोड के माध्यम से कार्यान्वित किया

जाएगा। ये योजनाएं 2030 तक 500 गीगावॉट आरई क्षमता का हिस्सा हैं, जिसमें

से 200 गीगावॉट पहले से ही जुड़ा हुआ है।

ऊर्जा मंत्रालय के

मुताबिक अनुमोदित योजनाओं के तहत राजस्थान नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र

(आरईजेड) की बिजली निकासी योजना राजस्थान से 4.5 गीगावॉट आरई बिजली

निकालेगी। इसमें फतेहगढ़ कॉम्प्लेक्स से 1 गीगावॉट, बाड़मेर कॉम्प्लेक्स से

2.5 गीगावॉट और नागौर (मेड़ता) कॉम्प्लेक्स से 1 गीगावॉट शामिल है।

यह

बिजली उत्तर प्रदेश के मैनपुरी क्षेत्र, फ़तेहपुर और उरई को हस्तांतरित की

जाएगी। योजना की पूर्णता अवधि दो वर्ष है। योजना की लागत लगभग 12,241

करोड़ रुपये है। कर्नाटक की सिस्टम सुदृढ़ीकरण योजना कोप्पल क्षेत्र और गडग

क्षेत्र से 4.5 गीगावॉट आरई बिजली निकालेगी। यह योजना जून 2027 तक पूरी हो

जाएगी। योजना की लागत लगभग 1,354 करोड़ रुपये है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर