मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · दोपहर 2:31 · नई दिल्ली संस्करण

प्रदेशभर की 11,801 महिला शिक्षकों का स्थानांतरण

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन15 बार पढ़ा गया

पटना। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिदार्थ ने बीती देर रात 11,801 महिला शिक्षकों के अंतर-जिला और आंतरिक स्थानांतरण का आदेश जारी किया। यह तबादला शिक्षक भर्ती परीक्षा (टीआरई-1 और टीआरई-2) के तहत चयनित शिक्षिकाओं का है।स्थानांतरण की जानकारी ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर अपलोड की गई है।शिक्षकों को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एसएमएस के जरिए यह सूचित किया जा रहा है।शिक्षा विभाग की इस प्रशासनिक कार्रवाई में टीआरई-1 के 5,630 और टीआरई-2 के 6,167 महिला शिक्षकों का स्थानांतरण हुआ। कुल 11,802 शिक्षकों के आवेदनों में से 4 निष्क्रिय किए गए, जिसके बाद 11,801 शिक्षकों का तबादला अंतिम रूप से स्वीकृत हुआ।एसीएस एस. सिद्धार्थ ने स्पष्ट किया है कि तबादले की विस्तृत सूची सार्वजनिक नहीं की जाएगी। शिक्षकों को व्यक्तिगत रूप से ई-शिक्षाकोष पोर्टल और एसएमएस के माध्यम से जानकारी दी जाएगी।उल्लेखनीय है कि यह स्थानांतरण अंतर-जिला और आंतरिक स्तर पर किया गया है, जिसमें शिक्षकों की वर्तमान पोस्टिंग और उनके गृह जिले या पसंदीदा स्थान की दूरी को प्राथमिकता दी गई है।संबंधित जिले में योगदान देने के बाद शिक्षकों की वरीयता को नए सिरे से निर्धारित किया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर