मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 · रात 2:11 · नई दिल्ली संस्करण

फतेहाबाद: मतगणना के लिए माइक्रो ऑब्जर्वर, सुपरवाइजर व सहायकों को दिया प्रशिक्षण

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन47 बार पढ़ा गया

फतेहाबाद। डीपीआरसी हॉल में 8 अक्टूबर को होने वाली मतगणना के लिए माइक्रो ऑब्जर्वर, सुपरवाइजर, मतगणना सहायकों की प्रथम रिहर्सल का आयोजन किया गया। रिहर्सल के दौरान मास्टर ट्रैनर रमनदीप ने ईवीएम मशीन के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी तथा मास्टर ट्रैनर राकेश कुमार ने मतगणना के दौरान पेपर वर्क से संबंधित जानकारी देकर उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया।उन्होंने बताया कि 8 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से सीएमजी राजकीय महिला महाविद्यालय भोडिया खेड़ा में जिला की तीनों विधानसभा क्रमश: टोहाना, फतेहाबाद व रतिया के मतों की गणना का कार्य किया जाएगा। मास्टर ट्रैनर रमनदीप ने कहा कि मतगणना के दौरान टेबल पर तीन अधिकारियों व कर्मचारियों की टीम बनाई गई है, जिसमें माइक्रो ऑब्जर्वर, सुपरवाइजर व मतगणना सहायक शामिल होंगे। उन्होंने ड्यूटी से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों को अवगत कराया कि मतगणना के लिए राउंड वाइज मशीनें टेबल पर आएंगी। इन मशीनों का कंट्रोल यूनिट के नंबर के साथ मिलान करना सुनिश्चित करें तथा इस बारे उम्मीदवार के एजेंट को भी दिखाना सुनिश्चित करेंगे।मास्टर ट्रैनर गजेंद्र ने कहा कि मतगणना के दौरान ड्यूटी से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों को मोबाइल फोन, घड़ी, बैल्ट, अंगूठी, पैन इत्यादि ले जाने पर पूर्णरूप से पाबंदी रहेगी। उन्होंने कहा कि मतगणना का कार्य बेहद ही महत्वपूर्ण होता है, इसलिए संबंधित अधिकारी व कर्मचारी इस प्रशिक्षण में प्रत्येक पहलु की जानकारी रखे। रिहर्सल के दौरान मतगणना के समय जमा करवाए जाने वाले प्रपत्रों की भी जानकारी दी गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर