मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · रात 3:40 · नई दिल्ली संस्करण

टाटानगर की कई ट्रेनें रद्द और मार्ग परिवर्तित

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन4 बार पढ़ा गया
टाटानगर की कई ट्रेनें रद्द और मार्ग परिवर्तित

पूर्वी सिंहभूम। रेलवे की ओर से परिचालन कारणों से कोचिंग ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है, जिसका सीधा असर टाटानगर और इससे गुजरने वाली कई यात्री एवं एक्सप्रेस ट्रेनों पर पड़ेगा। इस दौरान कुछ ट्रेनों को रद्द किया गया है, कुछ को आंशिक रूप से समाप्त या प्रारंभ किया जाएगा, जबकि कुछ ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है।रेलवे की ओर से रविवार को दी गई जानकारी के अनुसार 25 जनवरी 2026 को चलने वाली 68077/68078 आद्रा–वसंतपुर–आद्रा मेमू पैसेंजर ट्रेन को पूरी तरह रद्द कर दिया गया है। वहीं 19 जनवरी 2026 को चलने वाली 18019/18020 जगदलपुर–धनबाद–जगदलपुर एक्सप्रेस भी रद्द रहेगी।इसके अलावा 22 जनवरी 2026 को 18019/18020 जगदलपुर–धनबाद–जगदलपुर एक्सप्रेस को बोकारो स्टील सिटी में ही आंशिक रूप से समाप्त और वहीं से प्रारंभ किया जाएगा। इस कारण बोकारो से धनबाद के बीच इस ट्रेन का संचालन नहीं होगा। इसी तरह 19, 22 और 24 जनवरी 2026 को चलने वाली 13503/13504 बर्धमान–हटिया–बर्धमान मेमू एक्सप्रेस को गोमो में आंशिक रूप से समाप्त और प्रारंभ किया जाएगा, जिससे गोमो से हटिया के बीच ट्रेन सेवा बाधित रहेगी।23 और 25 जनवरी 2026 को चलने वाली 68090/68089 आद्रा–मेदिनीपुर–आद्रा मेमू ट्रेन को गड़बेटा से ही प्रारंभ किया जाएगा और गड़बेटा से मेदिनीपुर के बीच इसका संचालन नहीं होगा। वहीं 20 जनवरी 2026 को चलने वाली 68056/68060 टाटानगर–आसनसोल–बराभूम मेमू पैसेंजर को आद्रा में आंशिक रूप से समाप्त और प्रारंभ किया जाएगा, जिससे आद्रा से आसनसोल के बीच सेवा रद्द रहेगी। इस बदलाव का असर टाटानगर से यात्रा करने वाले दैनिक यात्रियों पर भी पड़ेगा।मार्ग परिवर्तन के तहत 20, 21 और 24 जनवरी 2026 को चलने वाली 18601 टाटानगर–हटिया एक्सप्रेस को चांडिल–गुंडा बिहार–मुरी के रास्ते चलाया जाएगा, जबकि यह ट्रेन सामान्यतः चांडिल–पुरुलिया–कांशीडीह–मुरी मार्ग से जाती है।इसके अतिरिक्त 18 जनवरी 2026 को चलने वाली 12021 हावड़ा–बड़बिल एक्सप्रेस को धनबाद पावर स्टेशन (डीपीएस) में ही समाप्त कर दिया जाएगा और डीपीएस से बड़बिल के बीच इसका संचालन नहीं होगा। वहीं उसी दिन 12022 बड़बिल–हावड़ा एक्सप्रेस को डीपीएस से ही प्रारंभ किया जाएगा, जिससे बड़बिल से डीपीएस के बीच यह ट्रेन रद्द रहेगी।रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर