मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:54 · नई दिल्ली संस्करण

भारत और दक्षिण अफ्रीका वनडे क्रिकेट मैच को लेकर सुरक्षा के रहेंगे पुख्ता इंतजाम

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन2 बार पढ़ा गया
भारत और दक्षिण अफ्रीका वनडे क्रिकेट मैच को लेकर सुरक्षा के रहेंगे पुख्ता इंतजाम

-पांच हजार जवान संभालेंगे कमान : पुलिस अधीक्षक

रांची। रांची के जेएससीए स्टेडियम में 30 नवंबर को होने वाले भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े और पुख्ता इंतजाम किए हैं। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई है।

सुरक्षा के मद्देनजर धुर्वा स्थित जेएससीए स्टेडियम और उसके आसपास इलाके में 5000 जवानों की तैनाती रहेगी। इसमें एटीएस, आईआरबी, रैप, जिला पुलिस के अलावा महिला पुलिस बल भी शामिल है। इसके साथ साथ छह आईपीएस, 15 डीएसपी और 30 से ज्यादा थानेदारों की अलग से तैनाती की जा रही है। इसके साथ ही अग्निशमन दस्ता और वाटर कैनन की टीम भी स्टेडियम के बाहर एवं भीतर तैनात रहेगी। वहीं दूसरी ओर खिलाड़ियों के ठहरने वाले होटल रेडिशन ब्लू में भी अलग से पुलिस बल की तैनाती की गई है। लगातार वरीय अधिकारी होटल और स्टेडियम का जायजा ले रहे है।

एसएसपी राकेश रंजन ने शनिवार को बताया कि क्रिकेट मैच में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। पांच हजार से अधिक जवानों की तैनाती की गई है। सुरक्षा के कड़े और पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सादे लिबास में भी पुलिस बल की तैनाती की गई है। सभी थानेदारों को लगातार पेट्रोलिंग करने का निर्देश दिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर