मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · शाम 4:39 · नई दिल्ली संस्करण

सुलतानपुर मे छत ढहने से दो सगे भाई समेत 3 की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन91 बार पढ़ा गया
सुलतानपुर मे छत ढहने से दो सगे भाई समेत 3 की मौत

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर में निर्माणाधीन मकान की छत डलते ही अचानक भरभरा कर गिर गई। हादसे में दो सगे मजदूर भाइयों समेत तीन की मलबे में दब जाने से मौत हो गई। दो का सीएचसी लंभुआ और दो का राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। अयोध्या एसडीआरएफ की टीम के साथ देर रात वाराणसी की टीम भी मौके पर राहत और बचाव कार्य के लिए पहुंची। सुरक्षा के दृष्टिकोण से जिले के अलावा अमेठी और प्रतापगढ़ से भी फोर्स बुलाई गई। डीएम-एसपी अधिकारियों के साथ मौके पर बचाव कार्य मे जुटे रहे।जिले के लंभुआ कोतवाली अंतर्गत धरियामऊ गांव मे राम तीर्थ धुरिया का गांव में मकान है, जो मुंबई में रहते हैं। उन्होंने मकान निर्माण का ठेका राम मिलन वर्मा को दे रखा था। सोमवार की शाम उनके मकान में छत डाली गई। देर शाम जब कार्य पूरा होने के बाद मिक्चर मशीन खोली जा रही थी तभी छत की शटरिंग एकाएक खुल गई और छत भरभरा कर गिर पड़ी। छत पर पांच मजदूर काम कर रहे थे। वही मिक्चर मशीन के पास लगभग एक दर्जन मजदूर खडे थे। घटना में छत पर खड़े तीन मजदूर घायल हुए। इनमें सुभाष (30)पुत्र बैताली, अफसर अली (40)पुत्र समी उल्ला, निवासी सकरा प्रतापगढ़, रवि सरोज पुत्र महेंद्र सरोज (26) को तत्काल सीएचसी लाया गया। यहां से गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद एक मजदूर अरुण चौहान पुत्र काशी राम (25 ) निवासी सूर्यभान पट्टी लंभुआ को मलबे से निकाल कर देर रात लंभुआ सीएचसी पहुंचाया गया है।इसी दौरान अयोध्या से पहुंची एसडीआरएफ टीम ने रात मे अर्जुनपुर निवासी मजदूर आनंद (23) पुत्र गिरिजा शंकर , भाई विक्रम (20) एवं तीसरे मृतक हिमांशु (22) पुत्र हरि चरन सरोज का शव निकाला । पुलिस अधीक्षक कुवर् अनुपम सिंह ने मौत की पुष्टि की।घटना की सूचना मिलने पर एसडीएम लंभुआ गामिनी सिंगला, एसएचओ लंभुआ संदीप राय, एसएचओ चांदा एके सिंह व शिवगढ़ एसओ ज्ञानेश दुबे, एसओ कोतवाली देहात अखंड देव मिश्रा मौके पर पहुंचे। कुछ ही समय में डीएम कुमार हर्ष, एसपी कुंवर अनुपम सिंह, एएसपी अखंड प्रताप सिंह आदि मौके पर पहुंचे। कुछ समय में अमेठी और प्रतापगढ़ के भी कई थानो की फोर्स मौके पर पहुंच गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर