मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:49 · नई दिल्ली संस्करण

इंदौरः आईआईटी कैंपस स्थित केंद्रीय विद्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, आईएसआई के नाम से आया मेल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन2 बार पढ़ा गया

इंदौर,। इंदौर जिले में महू तहसील के सिमरोल क्षेत्र अंतर्गत

आने वाली आईआईटी परिसर स्थित पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय को बम से उड़ाने

की धमकी मिली है। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के नाम से प्रिंसिपल

के ऑफिशियल आईडी पर मेल आया है। मेल गत शुक्रवार की शाम 5:22 बजे मिला।

इसमें स्कूल को 15 अगस्त को बम से उड़ाने की बात लिखी है। इस मामले में

विद्यालय प्रबंधन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज

कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, 17 जुलाई की शाम को

विद्यालय की ऑफिशियल मेल आईडी पर एक मेल आया। इसमें 15 अगस्त को स्कूल को

बम से उड़ाने की धमकी दी। साथ ही उसमें कई गालियां भी लिखी हुईं हैं। मेल

में आईएसआई भी लिखा था। स्कूल प्रबंधन ने इसकी शिकायत शुक्रवार को सिमरोल

पुलिस थाने में की है। पुलिस अब मेल आईडी का आईपी एड्रेस ट्रेस कर रही है।

इस

मामले में ग्रामीण एडिशनल एसपी रूपेश द्विवेदी ने बताया कि स्कूल के मेल

पर धमकी मिली थी। स्कूल प्रबंधन ने थाने में जानकारी देरी से दी है। एसपी

ग्रामीण रितिका बसल के निर्देश पर सिमरोल पुलिस ने केस दर्ज किया है। मामले

में साइबर टीम भी जांच कर रही है।

डीएसपी हेडक्वार्टर ग्रामीण

उमाकांत चौधरी ने बताया कि मेल में कई अपशब्द लिखे हैं। फिलहाल आईआईटी

परिसर की सुरक्षा कड़ी कर दी है। सभी विद्यार्थियों को आईडी के साथ ही

एंट्री दी जा रही है। वहीं अभिभावकों को गेट नंबर दो के बाद आने की अनुमति

नहीं है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर