मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · शाम 4:13 · नई दिल्ली संस्करण

राष्ट्रपति के दौरे पर रांची में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, छह आईपीएस सहित दो हजार जवान रहेंगे तैनात

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 28 फरवरी को सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड (सीयूजे) के तीसरे दीक्षांत कार्यक्रम में शामिल होंगी। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर रांची जिला और पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। राष्ट्रपति का कारकेड जिस मार्ग से गुजरेगा, वहां पर तीन लेयर की सुरक्षा रहेगी।राष्ट्रपति की सुरक्षा में छह आईपीएस के अलावा 10 डीएसपी, 25 इंस्पेक्टर, 20 दारोगा के सहित लगभग दो हजार से अधिक अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है। साथ ही राष्ट्रपति की सुरक्षा में बम निरोधक दस्ता के अलावा जैप, आईआरबी, रैफ और जगुआर की टीम को तैनात किया गया है।एसएसपी चंदन सिन्हा ने सोमवार को बताया कि राष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर एयरपोर्ट से लेकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने बताया कि तैनात सभी पुलिस अफसरों और कर्मियों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया। साथ ही सभी थानेदारों को निर्देश दिया है कि वे लगातार एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाएं। खास तौर पर राष्ट्रपति का जिस इलाके कार्यक्रम है, उन जगहों पर थानेदार को लगातार गश्त करने को कहा गया है। इसके अलावा होटल और लॉज पहुंचकर ठहरे लोगों का भी सत्यापन करने का निर्देश दिया गया है। ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों पर सीधी कार्रवाई की जाएगी।राष्ट्रपति का कारकेड जिन-जिन मार्गों से गुजरेगा, वहां पर ऊंची भवनों को चिह्नित किया गया है। राष्ट्रपति के आगमन से पहले उन भवनों की छतों पर पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। राष्ट्रपति की सुरक्षा में कोई चूक न हो इसे देखते हुए पूरे शहर की निगरानी सीसीटीवी से की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर