मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:17 · नई दिल्ली संस्करण

कानपुर: पनकी रेलवे पुल की मरम्मत चलते 19 अक्टूबर से 13 नवम्बर तक बंद, यातायात बदला

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन1 बार पढ़ा गया
कानपुर: पनकी रेलवे पुल की मरम्मत चलते 19 अक्टूबर से 13 नवम्बर तक बंद, यातायात बदला

कानपुर। कल्याणपुर पनकी रेल उपरिगामी पुल मरम्मत कार्य कराने के लिए वाहनों के आवागमन में परिवर्तन किया गया है। एक्सपेशन ज्वाइंट पर दरक होने कारण आज से कंक्रीट ठीक करने और बीसी से मिलाने का कार्य शुरू किया जाएगा। यह जानकारी शनिवार को पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार ने दी।उन्होंने बताया कि चार अक्टूबर को मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग कानपुर मुख्य परियोजना प्रबंधन कानपुर और परियोजना प्रबंधक सेतु निर्माण इकाई ने पनकी रेल उपरिगामी सेतु पनकी एवं पनकी धाम मंदिर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एक्सपेंशन ज्वाइंट पर दबक होने कारण आवागमन में समस्या उत्पन्न हो रही है। पनकी धाम मंदिर के एक्सप्रेंशन ज्वाइंट की कंक्रीट ठीक करने के लिए आज से कार्य शुरू किया जाएगा।रेल उपरिगामी सेतु से यातायात आवागमन 19 अक्टूबर से 13 नवम्बर तक बंद रहेगा। वाहनों के आवागमन में परिवर्तन किया गया है। कल्याणपुर से शताब्दी द्वार होते हुए भाटिया, भौंती के तरफ जाने वाले वाहन पनकी पुल के ऊपर से नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन पनकी रेलवे पुल के नीचे से या गंगागंज क्रॉसिंग होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।भाटिया से आने वाला ट्रैफिक जो कल्याणपुर, रतनपुर जाना चाहता हैं, ऐसे वाहन पनकी रेलवे पुल से नहीं जा सकेंगे। अब ऐसे वाहन अर्मापुर नहर से बाये मुड़ कर आवास विकास नगर होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे। इसी तरह भारी वाहन भाटिया से पनकी रेलवे पुल की तरफ व आवास विकास नहर से पनकी पुल के तरफ नहीं जा सकेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर