मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 · रात 9:45 · नई दिल्ली संस्करण

बीकानेर में राजनीतिक शून्यता और शहर नेतृत्वविहीन हुआ : हाजी मकसूद अहमद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन89 बार पढ़ा गया
बीकानेर में राजनीतिक शून्यता और शहर नेतृत्वविहीन हुआ : हाजी मकसूद अहमद

बीकानेर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य हाजी मकसूद अहमद ने रविवार काे कहा कि वर्तमान में बीकानेर शहर के हालात काफी बिगडे हुए हैं। ऐसा लग रहा है कि लोकतंत्र है ही नहीं और पूरी तरह से अफसरशाही हावी है। आम जनता समस्याओं से त्रस्त है और विधायक चैन की बंसी बजा रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि बीकानेर में राजनैतिक शून्यता आ गई है और शहर नेतृत्वविहीन हो गया है और यह सब उस दौर में हो रहा है जब बीकानेर का प्रतिनिधत्व केन्द्र सरकार में भी है और जिले के विधायक राज्य सरकार में भी हिस्सेदारी ले रहे है।कांग्रेस कमेटी ओबीसी प्रकोष्ठ की ओर से आयाेजित प्रेस वार्ता में मनाेज चाैधरी की माैजूदगी में हाजी मकसूद ने कहा कि बीकानेर पूर्व और पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में आज सडकों और नालियों की हालत खराब है। पूरा शहर खुदा हुआ पडा है और जगह-जगह सडकें टूटी हुई है।सीवर लाइन का कार्य पिछले दो बरसों से कछुए की चाल से आगे बढ रहा है।उन्हाेंने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार के एवं पूर्व नगर विकास न्यास अध्यक्ष के मेरे कार्यकाल में स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारजनों को भूखंड आवंटन किए गए उन्हें भूखंड आवटंन किया जाए। साथ ही बीकानेर शहर लाईट कटौती से भयंकर परेशान है। मनमर्जी की लाइट कटौती ने गर्मी के इस मौसम में शहर के हालात खराब कर रखे है। इन मनमानी कटौती से बुजुर्गों बच्चों सहित मरीजों को भयंकर परेशानी का सामना करना पड रहा है। उन्हाेंने बीकानेर शहर में आवारा पशु पर भी कहा कि पशु बडी समस्या बन चुके है। इन आवारा पशुओं के कारण लोगों की जान तक गई है इसके बावजूद प्रशासन मौन है। भीडभाड के ईलाकों जैसे केईएम रोड, कोटगेट, स्टेशन रोड, मोहता चौक, जस्सूसर गेट, नत्थूसर गेट, गोगागेट, शीतला गेट सहित समस्त शहर आवारा पशुओं की समस्या से त्रस्त है। साथ ही बीकानेर अब बीडीए बन चुका है। ऐसे में शहर का विकास होना लाजमी है। पत्थर मंडी, आतिश मार्केट, मिल्कमेन कोलोनी जैसे कईं प्रोजेक्ट पूर्ववर्ती सरकार के समय बन चुके हैं और स्वीकृत भी हो चुके है परंतु उन पर कोई कार्य अभी तक नहीं हुआ है। उन्हाेंने न्यू बीकाणा सीटी का निर्माण वर्षों से वीरान पड़ी आईजीएनपी कॉलोनी में करने की मांग भी की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर