मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 · शाम 5:07 · नई दिल्ली संस्करण

लूट कांड के मुख्य तीन अपराधी एक देशी कट्टा एवं चार जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन36 बार पढ़ा गया

सहरसा,।जिले के तेज तर्रार युवा पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं पुलिस

की त्वरित कारवाई के कारण चौबीस घंटे के भीतर लूट कांड मे शामिल तीन

अपराधियों को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है।

पुलिस अधीक्षक

हिमांशु कुमार नेंल बुधवार को प्रेस वार्ता आयोजित कर मीडियाकर्मियों को

इसकी जानकारी दी।उन्होंने बताया कि मंगलवार को सोनवर्षा कचहरी थाना

क्षेत्र अंतर्गत एक छीनतई की घटना घटित हुई थी। इस संबंध में सोनवर्षा

कचहरी थाना कांड संख्या दर्ज किया गया।वही कांड के सफल उद्भेदन एवं बरामदगी

हेतु थानाध्यक्ष सोनवर्षा कचहरी एवं सोनवर्षा कचहरी के अन्य पुलिस

पदाधिकारी व कर्मी के द्वारा मानवीय एवं तकनीकी सूचना संकलन के आधार पर

त्वरित कार्रवाई करते हुए इस घटना में संलिप्त तीन अपराधकर्मी मो ओवेश आलम

उर्फ लालु , मो नवी आलम दोनों पे०-मो सत्तार साकिन-खड़गपुर, थाना-सोनवर्षा

कचहरी को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अपराधकर्मी का एक साथी अंधेरे

का फायदा उठाकर फरार हो गया। गिरफ्तार अपराधकर्मी की विधिवत तलाशी ली गयी

तो उनके पास से एक देशी कट्टा एवं चार जिन्दा कारतूस एवं राहगीरों से छीना

गया 06 मोबाईल फोन को बरामद किया गया। गिरफ्तार अपराधकर्मी के निशानदेही पर

राम कुमार साह उर्फ रामा पे०- कन्हैया साह सा०-खड़गपुर,सोनवर्षा कचहरी, को

गिरफ्तार किया गया।इन छापेमारी टीम मे सोनवर्षा कचहरी थानाध्यक्ष पुअनि

पुष्पम भारती, राहुल कुमार एवं थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर