मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · रात 12:15 · नई दिल्ली संस्करण

गुरुग्राम में सार्वजनिक स्थलों से अतिक्रमण हटाने के लिए निगम की कार्रवाई तेज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन81 बार पढ़ा गया
गुरुग्राम में सार्वजनिक स्थलों से अतिक्रमण हटाने के लिए निगम की कार्रवाई तेज

गुरुग्राम। शहर की सडक़ों, फुटपाथों, ग्रीन बेल्ट और सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए नगर निगम गुरुग्राम द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। निगम की स्ट्रीट वेंडिंग मैनेजमेंट टीम रोजाना अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर रही हैं, ताकि यातायात सुगम हो व सुरक्षित एवं स्वच्छ वातावरण मिल सके।

बुधवार को निगम टीम ने चौधरी बख्तावर सिंह रोड, सेक्टर-32, सेक्टर-39, रेजांगला रोड, अंसल यूनिवर्सिटी रोड, सेक्टर-50, सेक्टर-51 और आसपास के क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने सडक़ किनारे बनी रेहडिय़ों, पटरियों, खोखों, ढाबों, टपरी व शेड नुमा संरचनाओं को हटाया। कार्रवाई के दौरान अतिक्रमण करने वालों का सामान मौके पर ही जब्त कर लिया गया। साथ ही उन्हें स्पष्ट चेतावनी दी गई कि यदि वे दोबारा अतिक्रमण करते हैं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से स्थानीय निवासियों ने राहत की सांस ली और उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि नगर निगम की प्राथमिकता शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण से जहां सडक़ यातायात प्रभावित होता है, वहीं नागरिकों को असुविधा भी होती है। इसलिए निगम लगातार इस दिशा में अभियान चला रहा है। हमारी अपील है कि लोग स्वयं आगे आकर सार्वजनिक स्थानों को कब्जा मुक्त करें और शहर को स्वच्छ व व्यवस्थित बनाने में सहयोग करें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अतिक्रमण मुक्त गुरुग्राम अभियान केवल एक दिन का नहीं बल्कि सतत प्रक्रिया है। बार-बार चेतावनी के बावजूद अतिक्रमण करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर