मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:22 · नई दिल्ली संस्करण

अमृतसर और दिल्ली से दो नाबालिग लापता लड़कियाें काे खोजकर परिवार से मिलवाया

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन85 बार पढ़ा गया
अमृतसर और दिल्ली से दो नाबालिग लापता लड़कियाें काे खोजकर परिवार से मिलवाया

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) ने दो अलग-अलग मामलों में लापता नाबालिग लड़कियों को सफलतापूर्वक बरामद कर उनके परिजनों से मिलाया है। एक बच्ची को अमृतसर (पंजाब) से और दूसरी को दिल्ली के नजफगढ़ इलाके से सुरक्षित बरामद किया गया। दोनों मामलों में पुलिस ने तकनीकी निगरानी और सतत प्रयासों से सफलता हासिल की।क्राइम ब्रांच के पुलिस उपायुक्त पंकज कुमार के अनुसार पहला मामला चाणक्यपुरी थाना क्षेत्र से 15 वर्षीय लड़की के लापता होने की रिपोर्ट 3 नवंबर को दर्ज की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए क्राइम ब्रांच की एएचटीयू यूनिट ने जांच अपने हाथों में ली। टीम को सुराग मिलने पर पुलिस अमृतसर (पंजाब) पहुंची और अमरकोट क्षेत्र में किराये के मकान से लड़की को बरामद किया। जांच में पता चला कि लड़की उसी इमारत में रहने वाले एक युवक के संपर्क में आई थी और उसके बहकावे में आकर घर से बिना बताए उसके साथ अमृतसर चली गई थी। पुलिस ने लड़की को सुरक्षित बरामद कर परिवार को सौंप दिया।वहीं दूसरा मामला अलीपुर थाना क्षेत्र का है। जहां 15 वर्षीय लड़की 31 जुलाई 2025 को लापता हुई थी। मामला दर्ज होने के बाद इंस्पेक्टर मनोज दहिया, महिला कॉन्स्टेबल अंजू और कॉन्स्टेबल धर्मराज की टीम ने जांच शुरू की। पुलिस ने परिजनों, रिश्तेदारों और परिचितों से पूछताछ की और कॉल डिटेल रिकॉर्ड का विश्लेषण किया। तकनीकी जांच से पता चला कि लड़की गुमनहेड़ा गांव, नजफगढ़ (दिल्ली) में रह रही है। टीम ने मौके पर पहुंचकर लड़की को बरामद किया। पूछताछ में सामने आया कि वह परिवार में झगड़े के कारण घर से चली गई थी और पिछले कुछ महीनों से अकेले रहकर घरेलू काम कर रही थी। लड़की सातवीं कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ चुकी है और उसके माता-पिता मजदूरी करते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर