मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 · शाम 5:07 · नई दिल्ली संस्करण

14 साल से फरार 20 हजार के इनामी बदमाश को क्राइम ब्रांच ने दबोचा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
14 साल से फरार 20 हजार के इनामी बदमाश को क्राइम ब्रांच ने दबोचा

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 14 साल से फरार चल रहे 20 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को घोषित अपराधी (प्रोक्लेम्ड ऑफेंडर) भी घोषित किया गया था और वह लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था।

पुलिस के अनुसार, यह गिरफ्तारी क्राइम ब्रांच की सेंट्रल रेंज की टीम ने की है। आरोपी द्वारका साउथ इलाके में दर्ज एक लूट और अपहरण के मामले में वांछित था और सालों से फरार चल रहा था। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी लेकिन वह हर बार अपनी पहचान बदलकर और ठिकाने बदलकर गिरफ्तारी से बच निकलता था।

जांच में सामने आया है कि आरोपी बेहद शातिर तरीके से पुलिस को चकमा देता रहा। वह बार-बार शहर बदलता था, अलग-अलग मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल करता था और अपनी पहचान छिपाकर रह रहा था। इसी वजह से उसे पकड़ना पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था।

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ डकैती, चोरी, सेंधमारी और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर धाराओं में कुल 13 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

लंबे समय से फरार रहने के कारण उसे घोषित अपराधी करार दिया गया था और उसकी गिरफ्तारी पर 20 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।

इस कार्रवाई को क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर महिपाल सिंह के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। पूरी टीम ने तकनीकी और खुफिया जानकारी के आधार पर आरोपी का पता लगाया और उसे गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। इस ऑपरेशन की निगरानी एसीपी सतेंद्र मोहन और डीसीपी संजीव कुमार यादव द्वारा की गई।

पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ जारी है और उससे अन्य मामलों में भी महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद है। इस गिरफ्तारी को दिल्ली पुलिस की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है, जिससे लंबे समय से लंबित एक अहम मामला सुलझने की दिशा में आगे बढ़ा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर