मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 · दोपहर 2:22 · नई दिल्ली संस्करण

राजस्थान के कई शहरों में तापमान सिंगल डिजिट में, तीन दिसंबर से शीतलहर का अलर्ट

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन13 बार पढ़ा गया
राजस्थान के कई शहरों में तापमान सिंगल डिजिट में, तीन दिसंबर से शीतलहर का अलर्ट

जयपुर। राजस्थान में सर्दी ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। रविवार को प्रदेश के कई शहरों में रात का तापमान तीन डिग्री तक गिरा, जिससे ठिठुरन बढ़ गई। सीकर, अलवर, चूरू और श्रीगंगानगर जैसे शहरों में न्यूनतम तापमान सिंगल डिजिट में आ गया। सबसे कम तापमान बीकानेर जिले के लूणकरणसर में 5.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जिससे यहां सुबह और रात के समय कड़ाके की ठंड महसूस की गई।पिछले 24 घंटों के दौरान कई शहरों में हल्की धुंध छाई रही। इस कारण धूप कमजोर पड़ी और दिन में भी ठिठुरन का अहसास हुआ। जयपुर, अजमेर, बाड़मेर, नागौर और जोधपुर जैसे शहरों में रविवार को धूप निकलने के बावजूद गर्माहट महसूस नहीं हुई।बाड़मेर रविवार को सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस मापा गया। वहीं सिरोही में अधिकतम तापमान केवल 22.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो प्रदेश में सबसे कम था। अधिकांश शहरों में दिन का तापमान 25 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।रात के तापमान में भी अचानक गिरावट देखने को मिली। सीकर में न्यूनतम तापमान नाै डिग्री, श्रीगंगानगर में 7.3 डिग्री, अलवर में 9.5 डिग्री, पिलानी में 8.5 डिग्री और बीकानेर में 10.8 डिग्री सेल्सियस मापा गया। यह गिरावट पिछले दिनों सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर होने और फिर उत्तरी हवाओं के तेज होने के कारण आई है।मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि तीन दिसंबर से राजस्थान के कई इलाकों में शीतलहर का असर देखने को मिलेगा। खासकर शेखावाटी क्षेत्र, यानी सीकर और झुंझुनूं जिलों में तीन और चार दिसंबर को शीतलहर चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। पहाड़ी राज्यों से आने वाली बर्फीली हवा राजस्थान सहित हरियाणा, दिल्ली, पंजाब और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में भी सर्दी बढ़ाएंगी।ठंड के इस बढ़ते असर के साथ प्रदेश में आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट संभावित है, जिससे लोगों को सुबह और रात के समय विशेष सावधानी बरतने की जरूरत रहेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर