मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 · रात 8:44 · नई दिल्ली संस्करण

झज्जर : तैराकी के एनआईएस कोच की सड़क हादसे में मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन70 बार पढ़ा गया
झज्जर : तैराकी के एनआईएस कोच की सड़क हादसे में मौत

झज्जर। जिला के बहादुरगढ़ में बालौर के निकट बाईपास रोड पर सोमवार देर रात कार की चपेट में आने से स्कूटी सवार तैराकी कोच की मौत हो गई। वह एचएल सिटी स्थित स्विमिंग पूल में तैराकों को प्रशिक्षण देने के लिए एचएल सिटी आ रहे थे। वह दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग में तैराकी कोच के तौर पर कार्यरत थे। उनकी आयु करीब 32 साल थी।हादसे की जानकारी मिलने पर बहादुरगढ़ सदर पुलिस घटनास्थल पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल बहादुरगढ़ के शव गृह में भिजवाया गया और मृतक तैराकी कोच नवनीत खत्री के परिजनों को सूचित किया गया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जरूरी कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगलवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया गया। नवनीत खत्री दिल्ली के नांगलोई इलाके की कॉलोनी रतन पार्क में रहते थे।सोमवार सुबह वह अपनी स्कूटी पर सवार होकर घर से निकले थे। सुबह करीब आठ बजे गुड़गांव जिले के गांव बजघेड़ा में तैराकों को तैराकी का प्रशिक्षण दिया और अपने घर लौट गए। दोपहर बाद बहादुरगढ़ के एचएल सिटी स्थित स्विमिंग पूल जाने के लिए घर से निकले। एचएल सिटी में देर शाम तक खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया। रात करीब साढ़े 10 बजे घर लौटते समय बालौर फ्लाईओवर पर एक तेज गति कार की उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर लगी। जिससे स्कूटी की हालत जर्जर हो गई और गंभीर रूप से घायल होकर नवनीत की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। हादसे का कारण बनी कार का चालक अपनी कार को घटनास्थल पर ही छोड़कर फरार हो गया।यहां से किसी राहगीर ने फोन करके हादसे की सूचना नवनीत के बड़े भाई निखिल को दी। पुलिस ने पीड़ित परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता निखिल खत्री ने बताया कि नवनीत उनका सबसे छोटा भाई था। वह मास्टर डिग्री प्राप्त एनआईएस कोच था। हरियाणा तैराकी संघ के महासचिव अनिल खत्री ने बताया कि नवनीत बहुत अच्छा कोच था। उसका व्यवहार खिलाड़ियों के प्रति बहुत बढ़िया होता था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर