मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:35 · नई दिल्ली संस्करण

स्वाति मालीवाल ने किया बवाना विधानसभा क्षेत्र का दौरा, कहा- इलाके में नरक जैसे हालात

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
स्वाति मालीवाल ने किया बवाना विधानसभा क्षेत्र का दौरा, कहा- इलाके में नरक जैसे हालात

नई दिल्ली। राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल ने गुरुवार को दिल्ली के बवाना विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में जो नागरिक समस्याएं देखीं, उनके लिए उन्होंने दिल्ली सरकार की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आज तक ऐसी बुरी हालत किसी इलाक़े की नहीं देखी। मालीवाल ने आआपा के संयोजक अरविंद केजरीवाल को बवाना विधानसभा का दौरा करने की चुनौती दी। स्वाति मालीवाल ने आम आदमी पार्टी (आआपा) के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली की जनता गंदगी से परेशान है और केजरीवाल अपने शीशमहल में आराम कर रहे हैं।स्वाति मालीवाल ने सोशल मीडिया एक्स पर अपने दौरे की जानकारी साझा करते हुए कहा कि दिल्ली के बवाना विधानसभा इलाके में लोग नरक जैसी हालत में जीने के लिए मजबूर है। वहां सड़कों पर बहते सीवर की ऐसी बदबू है कि इंसान सांस ना ले पाए। सब नाले सीवर खुले पड़े हैं, आए दिन लोग इसमें गिर रहे हैं।मालीवाल ने कहा कि यहां पर पीने को पानी नहीं मिलता, टैंकर के सहारे ज़िंदगी चल रही है। इस पर भी टैंकर वालों की मनमानी की शिकार गरीब जनता पानी ख़रीदने को मजबूर है। सभी जगह सिर्फ़ कूड़ा ही कूड़ा है।स्वाति मालीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार पार्कों की सफाई और विकास के नाम पर करोड़ों रुपये डकार गई। मालीवाल ने कहा कि मैं आआपा के संयोजक अरविंद केजरीवाल को चुनौती देती हूं कि वह इन इलाकों को देखे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर