मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 · रात 11:29 · नई दिल्ली संस्करण

Suspected explosives found near a school in Salt a

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन60 बार पढ़ा गया
Suspected explosives found near a school in Salt a

अल्मोड़ा। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जनपद के थाना सल्ट‌ क्षेत्र के एक स्कूल के समीप संदिग्ध विस्फोटक की सूचना पर हड़कंप मच गया। पुलिस‌ टीम ने घटनास्थल से 161 जिलेटिन की छड़ें बरामद की हैं। जिलेटिन की छड़ें सामान्यतया सड़क बनाने के दौरान पत्थर तोड़ने के काम में लाया जाता है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।पुलिस के अनुसार बीते 20 नवंबर की शाम को राजकीय उमावि डबरा के प्रधानाचार्य ने थाना सल्ट को सूचना को दी कि स्कूल के पास खेलते वक्त बच्चों को जंगल में कुछ संदिग्ध पदार्थ दिखाई दिया। पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंच कर घटनास्थल को सुरक्षित किया गया। वहां से कुल 161 जिलेटिन की छड़ें बरामद हुई हैं। पुलिस ने बम डिस्पोजल व डॉग स्क्वायड टीमों को मौके पर बुलाया और सैंपल कलेक्ट किए गए हैं।इस संबंध में थाना सल्ट में अज्ञात के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया है। जैलेटिन की छड़ें किसके द्वारा और क्यों लाई गई थी इस संबंध में पुलिस टीम विस्तृत जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार सामान्यतः जैलेटिन की रॉड सड़क निर्माण कार्यों में पत्थर तोड़ने के काम में लाई जाती है।एसएसपी देवेन्द्र सिंह पींचा ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान ना देने की अपील करते हुए कहा कि पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर