मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · दोपहर 2:17 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड बंद को लेकर समर्थक सड़क पर उतरे, पुलिस अलर्ट

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन7 बार पढ़ा गया
झारखंड बंद को लेकर समर्थक सड़क पर उतरे, पुलिस अलर्ट

रांची। रांची के सिरमटोली फ्लाईओवर रैंप विवाद को लेकर आदिवासी बचाओ मोर्चा के बुलाए गए झारखंड बंद को लेकर बंद समर्थक बुधवार को सड़कों पर उतर कर कई जगह पर सड़क जाम कर दिए है।रांची में बंद का असर रांची के ग्रामीण इलाकों में ज्यादा देखने को मिल रहा है। रांची के टाटीसिलवे, कांके, रातू, ओरमांझी, मांडर और दूसरे ग्रामीण थानों में कई स्थानों पर सड़क जाम कर दी गई है। पुलिस की टीम बंद समर्थकों को समझा बुझाकर सड़क पर से हटाने में लगी हुई है। बंद को सफल बनाने के लिए राजधानी रांची के कई इलाकों में बंद समर्थकों ने सड़क जाम कर दिया है।आदिवासी बचाओ मोर्चा और केंद्रीय सरना स्थल सिरमटोली बचाओ मोर्चा की ओर से बुधवार को झारखंड बंद का ऐलान किया गया है।वहीं, दूसरी तरफ बंद के दौरान किसी भी तरह की उपद्रव या फिर हिंसा ना हो, इसके लिए रांची पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। रांची के सभी संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल को तैनात किया गया है।डीआईजी सह एसएसपी रांची चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि पूरी राजधानी में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके साथ ही साथ उन्होंने बंद समर्थकों से अपील भी की है कि वह शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन करें। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की तोड़फोड़ या हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।इसके अलावा सिमडेगा जिले में आदिवासी संगठनों की ओर से बुलाए गए झारखंड बंद को लेकर झूलन सिंह चौक के निकट बंद समर्थकों ने सड़क जाम कर दिया। एसडीपीओ बैजू उरांव,सदर सीओ इम्तियाज अहमद,थाना प्रभारी रोहित रजक ने समझा बुझाकर वहां जाम समाप्त कराया।वहीं, कुज्जू में रांची हजारीबाग रोड पूरी तरह से बंद समर्थकों ने जाम कर दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर