मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · दोपहर 12:08 · नई दिल्ली संस्करण

पटना की सड़कों पर एसटीईटी की मांग को लेकर उतरे छात्र, पुलिस ने खदेड़ा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन3 बार पढ़ा गया
पटना की सड़कों पर एसटीईटी की मांग को लेकर उतरे छात्र, पुलिस ने खदेड़ा

पटना। बिहार की राजधानी पटना की सड़कों पर सोमवार को बड़ी संख्या में छात्र और छात्राएं एसटीईटी की मांग को लेकर उतर गए।

राजधानी के पटना कॉलेज से सभी छात्र डाक बंगला चौराहा पहुंच गए और जमकर प्रदर्शन किया तथा सरकार के खिलाफ नारे लगाए।

यहां पर पुलिस पहले से ही बैरिकेडिंग लगा चुकी थी। डाक बंगला चौराहा पर जैसे ही अभ्यर्थी जुटे, पुलिस ने अभ्यर्थियों को आगे बढ़ने से रोकना शुरू किया। इस दौरान जब प्रदर्शन कर रहे छात्र अड़े रहे तो पुलिस ने इन अभ्यर्थियों को खदेड़ दिया। पुलिस ने इस दौरान हल्का बल प्रयोग भी किया। सभी मुख्यमंत्री से मुलाकात करवाने की मांग कर रहे थे।

दरअसल, सरकार ने शिक्षक बहाली के लिए टीआरई-4 और टीआरई-5 का ऐलान कर दिया है। छात्र इससे पहले एसटीईटी की मांग कर रहे हैं। इससे पहले भी छात्र सड़कों पर उतर चुके हैं।

पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक, कई बार प्रदर्शकारी छात्रों को सड़क से हटने को कहा गया, लेकिन छात्र मानने को तैयार नहीं हुए। इसके बाद पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया।

जानकारी के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल अधिकारियों से मिलने भी गया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पहले कहा गया था कि साल में दो बार एसटीईटी होगी, लेकिन अब 2026 की बात कही जा रही है। जब एसटीईटी नहीं होगी, तो हम वैकेंसी रहते हुए भी अप्लाई नहीं कर सकते। छात्रों ने मांग की है कि शिक्षक बहाली से पहले परीक्षा ली जाए।

आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने 'एसटीईटी नहीं तो वोट भी नहीं' के नारे लगाए। उनका कहना है कि हम छात्र केवल परीक्षा की मांग कर रहे हैं।

सरकार पर दबाव बनाने के लिए राजधानी पटना में राज्य के सभी जिलों से अभ्यर्थी जुटे थे और पटना कॉलेज से जुलूस की शक्ल में डाकबंगला चौराहा पहुंचे थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर