मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:39 · नई दिल्ली संस्करण

एनसीआर में सुबह-शाम तेज हवाओं और दिन में धूप ने बढ़ाई परेशानी; एक्यूआई में आंशिक सुधार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
एनसीआर में सुबह-शाम तेज हवाओं और दिन में धूप ने बढ़ाई परेशानी; एक्यूआई में आंशिक सुधार

नोएडा। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में इन दिनों मौसम लगातार करवट बदल रहा है। सुबह और शाम के समय तेज ठंडी हवाओं के कारण गलन बढ़ गई है, जबकि दिन निकलते ही तेज धूप और बढ़ता तापमान लोगों की सेहत पर भारी पड़ रहा है।

मौसम के इस दोहरे प्रभाव से आमजन सर्दी, खांसी, बुखार और वायरल संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। अस्पतालों और निजी क्लीनिकों में मौसम से जुड़ी बीमारियों के मरीजों की संख्या में लगभग 30 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, एनसीआर में आने वाले दिनों में सुबह के समय कोहरा बना रह सकता है।

मौसम विभाग की वेबसाइट पर जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 6 फरवरी को अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इस दिन आर्द्रता 95 से 55 प्रतिशत के बीच दर्ज की गई है और हल्का कोहरा छाए रहने का अनुमान है।

7 फरवरी को तापमान 24 और 11 डिग्री, जबकि 8 फरवरी को 23 और 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है। 8 फरवरी को मॉडरेट फॉग यानी मध्यम स्तर का कोहरा छाने का पूर्वानुमान है।

हालांकि इन दिनों मौसम को लेकर फिलहाल कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। तेज हवाओं का असर वायु गुणवत्ता पर भी देखने को मिला है। हवा चलने से प्रदूषक कणों का फैलाव हुआ, जिससे एक्यूआई में आंशिक सुधार दर्ज किया गया।

नोएडा के विभिन्न स्टेशनों पर वायु गुणवत्ता सूचकांक अभी भी खराब श्रेणी में बना हुआ है, लेकिन हालात पहले से कुछ बेहतर हैं। नोएडा सेक्टर-125 में एक्यूआई 243, सेक्टर-62 में 168, सेक्टर-1 में 228 और सेक्टर-116 में 207 दर्ज किया गया।

वहीं, गाजियाबाद में इंदिरापुरम का एक्यूआई 245, लोनी में 294, संजय नगर में 213 और वसुंधरा क्षेत्र में 254 रिकॉर्ड किया गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि तापमान में उतार-चढ़ाव, सुबह-शाम ठंड और दिन में गर्मी का यह मिश्रण बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों के लिए ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता है। डॉक्टरों ने लोगों को सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनने, पर्याप्त पानी पीने और धूप में निकलते समय सावधानी बरतने की सलाह दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर