मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:52 · नई दिल्ली संस्करण

धमतरी : अवैध धान भण्डारण पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन71 बार पढ़ा गया
धमतरी : अवैध धान भण्डारण पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई

धमतरी। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन का कार्य 15 नवम्बर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक किया जाएगा।कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार समर्थन मूल्य पर खरीद के दौरान कोचियों और बिचौलियों द्वारा पड़ोसी राज्यों एवं अन्य जिलों से धान लाकर विक्रय करने या अवैध रूप से भण्डारण और परिवहन करने वालों पर रोक लगाने के लिए तहसील स्तरीय उड़नदस्ता दल गठित किया गया है। इसी क्रम में राजस्व, खाद्य, कृषि एवं कृषि उपज मंडी विभाग के संयुक्त दल द्वारा भखारा एवं कोलियारी क्षेत्र में आकस्मिक जांच की गई। जांच के दौरान भखारा के अजय कुमार एवं ग्राम कोलियारी के वासुदेव साहू के प्रतिष्ठानों में क्रमशः 12.80 क्विंटल और 4 क्विंटल अवैध धान का भण्डारण पाया गया।इस पर प्रशासन द्वारा दोनों संचालकों के विरुद्ध मंडी अधिनियम 1972 के तहत प्रकरण दर्ज करते हुए कुल 16.80 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि उड़नदस्ता दल द्वारा अवैध धान भण्डारण और परिवहन पर निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि समर्थन मूल्य योजना के तहत केवल वास्तविक किसानों को ही लाभ मिल सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर