मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 · दोपहर 3:44 · नई दिल्ली संस्करण

मौसम का मिजाज ठंडा, उत्तरी हवाओं से बढ़ेगी सर्दी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन96 बार पढ़ा गया
मौसम का मिजाज ठंडा, उत्तरी हवाओं से बढ़ेगी सर्दी

जयपुर। राजधानी जयपुर सहित प्रदेश में अब सर्दी धीरे-धीरे रंगत दिखाने लगी है। सर्द मौसम से सुबह-शाम को लोगों की धूजणी छूटने लगी है। राजधानी जयपुर में अलसुबह व शाम को तेज सर्दी लोगों को महसूस हो रही है। सर्दी से बचने के लिए लोग अब गर्म कपड़ों का सहारा लेने लगे हैं। मौसम विभाग के अनुसार विंड पैटर्न में बदलाव से प्रदेश में सर्दी का जोर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। दिसंबर व जनवरी में प्रदेश में कड़ाके की सर्दी पड़ने की संभावना है।प्रदेश में मौसम में बदलाव जारी है। अधिकांश शहरों में अब दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। अलवर, कोटा, चित्तौड़गढ़, बारां, धौलपुर में दिन का तापमान कल दाे डिग्री सेल्सियस तक ऊपर चढ़ गया। जयपुर, सीकर, पिलानी, सिरोही समेत अन्य कुछ जिलों में रात के न्यूनतम तापमान में इजाफा हुआ। मौसम विभाग केन्द्र जयपुर ने श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर और झुंझुनूं में कोहरा छाने और अगले एक सप्ताह प्रदेश के तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव की स्थिति रहने की संभावना जताई है। प्रदेश में पूरे दिन आसमान साफ रहने और हवा कमजोर होने से दिन में तापमान बढ़ गया। जैसलमेर, पिलानी, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू में कल दिन का अधिकतम तापमान 31 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।जयपुर में बीती रात न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस मापा गया। इसी तरह कल दिन का अधिकतम तापमान भी बढ़कर 28 डिग्री सेल्सियस रहा। जयपुर में आज दिनभर आसमान साफ रहने के कारण अच्छी धूप निकली। हवा कम चलने से लोगों को दिन में सर्दी से राहत मिली।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर