मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:11 · नई दिल्ली संस्करण

स्टार प्लस ने अपने नए शो ''उड़ने की आशा'' का पहला दिलचस्प प्रोमो किया रिलीज

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

स्टार

प्लस अपने दर्शकों को बेहद दिलचस्प और शानदार कंटेंट देने के लिए जाना

जाता है और अपने आकर्षक शोज के जरिए दर्शकों को ढेर सारी भावनाओं से रूबरू

कराता है। इस चैनल के पास शोज का एक कमाल का लाइनअप है जिसका मकसद न केवल

एंटरटेन करना है बल्कि एम्पावर करना भी है। वहीं इसके हर शो को दर्शकों का

प्यार और सरहाना भी भरपूर मिली है। अब ये चैनल एक और नए शो के साथ सामने आ

रहा है।

स्टार प्लस अब अपने दर्शकों के लिए एक नया ड्रामा,

''उड़ने की आशा'' लेकर आया है। इस शो में कंवर ढिल्लन (सचिन) और नेहा हसोरा

(साइली) है। स्टार प्लस के ये नया शो सचिन और साइली की प्रेम कहानी और

रिश्तों की जटिलताओं और इक्वेशन पर फोकस करेगा।

हाल में

मेकर्स ने शो का एक दिलचस्प प्रोमो जारी किया है, जो सचिन और साइली के जीवन

की झलक देता है और वे अपने जीवन में आने वाली परिस्थितियों से कैसे निपटते

हैं। प्रोमो के मुताबिक साइली एक ऐसा व्यक्ति है जो जिम्मेदारियों के

अहमियत को जानती समझती है जबकि सचिन लापरवाह है। दर्शक सचिन और साइली की

शादी भी देखेंगे और कैसे दो अलग-अलग सोच वाले लोग एक साथ अपना जीवन बिताने

का फैसला करते हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि सचिन और साइली अपनी

इमोशनल यात्रा से कैसे डील करते हैं।

''उड़ने की आशा'' एक

पत्नी की इमोशनल रोलर कोस्टर राइड को दर्शाता है और कैसे वह अपने जिद्दी

पति को एक जिम्मेदार व्यक्ति में बदल देती है, जो किसी न किसी लेवल पर पूरे

परिवार को प्रभावित करता है। शो में एक्टर कंवर ढिल्लों ने सचिन का किरदार

निभाया हैं, जो एक टैक्सी ड्राइवर है, जबकि नेहा हरसोरा शो में फ्लोरिस्ट

साइली और उनकी की भूमिका निभाती हैं। राहुल कुमार तिवारी द्वारा निर्मित

''उड़ने की आशा'' जल्द ही स्टार प्लस पर प्रसारित होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर