मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · रात 3:48 · नई दिल्ली संस्करण

एसएसपी ने ली साप्ताहिक परेड की सलामी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन82 बार पढ़ा गया
एसएसपी ने ली साप्ताहिक परेड की सलामी

सारण। वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक रैतिक परेड का निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने परेड की सलामी ली और पुलिस बल की कार्यक्षमता, अनुशासन और शारीरिक दक्षता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने परेड में शामिल पुलिस अधिकारियों और जवानों के पहनावा को बारीकी से देखा।उन्होंने जवानों के जूतों की चमक से लेकर वर्दी की फिटिंग तक का निरीक्षण किया। एसएसपी ने स्पष्ट किया कि पुलिस की वर्दी केवल एक पोशाक नहीं, बल्कि जनता में विश्वास और अपराधियों में भय का प्रतीक है, इसलिए इसमें कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। परेड के दौरान विशेष रूप से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सिपाहियों के पीटी और ड्रिल प्रदर्शन का अवलोकन किया गया।एसएसपी ने नए सिपाहियों के समर्पण और ऊर्जा की सराहना की। हालांकि, निरीक्षण के दौरान कुछ तकनीकी त्रुटियाँ भी पाई गईं, जिन्हें सुधारने के लिए उन्होंने मौके पर ही प्रशिक्षकों और जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जवानों को संबोधित करते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा बेहतर पुलिसिंग और सुचारू कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल का शारीरिक रूप से फिट होना और नियमित प्रशिक्षण प्राप्त करना अनिवार्य है। शारीरिक फिटनेस न केवल ड्यूटी के दौरान मदद करती है, बल्कि मानसिक तनाव को कम करने में भी सहायक होती है।एसएसपी ने परेड में पुलिसकर्मियों के अनुशासन और कौशल को सराहा। जवानों को ड्यूटी के प्रति सजग रहने और जनता के साथ बेहतर समन्वय बनाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिले के कई अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर