मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:00 · नई दिल्ली संस्करण

नगर, भगवान बाजार और कोपा थाने का एसएसपी ने किया औचक निरीक्षण

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन123 बार पढ़ा गया
नगर, भगवान बाजार और कोपा थाने का एसएसपी ने किया औचक निरीक्षण

छपरा। जिले में विधि-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त और प्रभावी बनाए रखने के उद्देश्य से वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने देर रात्रि जिले के विभिन्न थानों का औचक निरीक्षण किया।

इस दौरान एसएसपी विनीत कुमार ने नगर थाना, भगवान बाजार थाना एवं कोपा थाना की सुरक्षा व्यवस्था और कार्यप्रणाली का बारीकी से जायजा लिया, निरीक्षण के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक ने थानों की रात्रिकालीन ड्यूटी व्यवस्था, संतरी और पिकेट की तैनाती, गश्ती दल की सक्रियता और वायरलेस संचार प्रणाली का अवलोकन किया।

उन्होंने सीसीटीवी निगरानी और हाजत की स्थिति को भी देखा। इसके साथ ही मालखाना और सुरक्षा व्यवस्था की गहन समीक्षा की गई ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटने की तैयारी का आकलन किया जा सके।

एसएसपी विनीत कुमार ने थानों के महत्वपूर्ण अभिलेखों की भी जांच की, जिनमें कांड दैनिकी एवं लंबित मामलों की प्रगति, गिरफ्तारी, वारंट और इश्तेहार निष्पादन की स्थिति, आगंतुक पंजी एवं अन्य महत्वपूर्ण कार्यालय रजिस्टर, कर्तव्य में लापरवाही पर दी कड़ी चेतावनी मुख्य रूप से शामिल थे, निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि रात्रि गश्ती को केवल औपचारिकता न बनाकर उसे अधिक प्रभावी बनाया जाए, चिन्हित संवेदनशील इलाकों पर 24 घंटे सतत निगरानी रखी जाए, लंबित कांडों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित हो, थाने आने वाले आम लोगों के साथ शालीन व्यवहार करें और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करें।

निरीक्षण के दौरान जहाँ कमियां पाई गईं, उन्हें शीघ्र दूर करने का अल्टीमेटम दिया गया, वहीं बेहतर प्रदर्शन करने वाले कर्मियों की सराहना कर उनका उत्साहवर्धन भी किया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर