मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · दोपहर 2:17 · नई दिल्ली संस्करण

पूर्वी चंपारण को अपराधमुक्त बनाने को लेकर एसपी ने तैयार की 1000 अपराधियो की सूची

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन33 बार पढ़ा गया
पूर्वी चंपारण को अपराधमुक्त बनाने को लेकर एसपी ने तैयार की 1000 अपराधियो की सूची

पूर्वी चंपारण।एसपी स्वर्ण प्रभात ने जिले में अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए एक ठोस रणनीति पर कार्य शुरू कर दिया है। एसपी प्रभात ने जिले के वैसे एक हजार से ज्यादा अपराधियों की सूची तैयार की है। जिसने बीते पिछले 5 वर्ष में लूट,हत्या डकैती,छिनतई और सुपारी किलिंग जैसे मामले में जमानत पर छूटे है। उन्होने सबंधित थाना को इन सभी अपराधियों की गुंडा परेड करा कर सत्यापन करने का भी निर्देश दिया है। साथ ही इन अपराधियो से 126/129 बीएन एस एस में 3 से 5 लाख तक का बॉन्ड डाउन भी कराया जा रहा है।एसपी के निर्देश पर जिला सूचना इकाई इन अपराधियो का फोटो और उनका पूरा डिटेल्स के साथ एल्बम भी तैयार कर रहा है।एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि अगले एक हफ्ते में सभी चिन्हित 1000 अपराधियों का डेटाबेस बनाने का काम पूरा कर लिया जायेगा।उन्होने बताया कि इस कदम से भविष्य में न केवल आपराधिक घटनाओं का खुलासा करने में मदद मिलेगी।साथ ही इन अपराधियों में पुलिस का भय कायम होगा।उन्होने बताया कि सभी चिन्हित अपराधी अगर गुंडा परेड के दौरान थाने पर नहीं पहुंचेंगे,न्यायालय से उनका जमानत रद्द करवा कर उसे जेल भेजा जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर