मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:08 · नई दिल्ली संस्करण

सोनोग्राफी केन्द्रों की एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन42 बार पढ़ा गया

जयपुर,

पीसीपीएनडीटी योजना में पंजीकृत निजी सोनोग्राफी केन्द्रों की एक दिवसीय

प्रशिक्षण कार्यशाला बुधवार को मिनी स्वास्थ्य भवन, सेठी कॉलोनी स्थित

सभागार मे सीएमएचओ जयपुर प्रथम डॉ. रवि शेखावत की अध्यक्षता मे सम्पन्न

हुई। मां वाउचर योजना की क्रियान्विति के लिए समस्त जानकारी उपस्थित

डॉक्टर्स को दी गई।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि

शेखावत ने बताया कि कार्यशाला में मां वाउचर योजना के बारे में इसके

अंतर्गत इस योजना की संचालन प्रक्रिया को विस्तृत रूप से समझाया गया। योजना

के तहत गर्भवती महिला की दूसरी या तीसरी तिमाही में गर्भकाल के दौरान

सोनोग्राफी नि:शुल्क कराई जाएगी।

आरसीएचओ डॉ. धर्मेंद्र किराड़िया

ने बताया कि योजना मे जिले के सभी निजी सोनोग्राफी सेंटरों को जोड़ा जाएगा,

ताकि गर्भवती महिलाओं को उन्हीं के क्षेत्र में सोनोग्राफी करवाने की

सुविधा मिल सके। इसके अंतर्गत गर्भवती महिला अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी

पंजीकृत सोनोग्राफी केन्द्र पर जांच करवा सकेगी। इसके लिए विभागीय

सॉफ्टवेयर पीसीटीएस, पीसीपीएनडीटी इंपैक्ट और ओजस को इंटीग्रेटेड कर ऑनलाइन

प्रणाली विकसित की गई है।

कार्यशाला में डीपीओ अखिलेश शर्मा,

डीएनओ इम्तियाज खान एवं पीसीपीएनडीटी कॉर्डिनेटर बबीता चौधरी,

पीसीपीएनडीटी योजना में पंजीकृत निजी सोनोग्राफी केन्द्रों के संचालक

उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर