मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:18 · नई दिल्ली संस्करण

पुलिस मुठभेड़ में दो ईनामिया बदमाश घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन87 बार पढ़ा गया
पुलिस मुठभेड़ में दो ईनामिया बदमाश घायल

सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में पुलिस व ट्रक लूट को अंजाम देने वाले दो इनामी बदमाशों के साथ मुठभेड़ हुई। पुलिस की गोली से दोनों बदमाश घायल हो गये, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।एडीशनल एसपी कालू सिंह ने शुक्रवार को बताया की पुलिस रात्रि में राबर्ट्सगंज पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि दो बदमाश जो लगभग 15 दिन पूर्व ट्रक चालक से लूट की घटना को अंजाम दिया था वो फिर से किसी घटना को करने के लिए वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर हिन्दुआरी पुल के पास खड़े है।इस सूचना पर रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी की तो बदमाश मोटर साइकिल से हिन्दुआरी ओवर ब्रिज पार करके नीचे से उतरकर हिनौता गांव की तरफ भागने लगे, तभी उनकी मोटर साइकिल अनियंत्रित होकर गिर गयी। उसके बाद दोनों बदमाश पुलिस टीम पर फायर करते हुए खेत की तरफ भागने लगे। इधर पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ फायर किया, जिसमें दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी। दोनों बदमाशों की पहचान साहिल यादव, निवासी गौरा कला थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी व राहुल यादव निवासी मेहगवां थाना राजातलाब जनपद वाराणसी के रुप में हुई। दोनों बदमाशों के कब्जे से दो तमंचा 315 बोर, दो जिन्दा कारतूस व 02 खोखा कारतूस, एक पल्सर मोटर साइकिल, दो मोबाइल फोन व लूट का नगद 16,500 रुपये बरामद हुए। घायल दोनों बदमाशों को तत्काल ही जिला अस्पताल लोढ़ी सोनभद्र इलाज के लिए भेजा गया। फिल्ड यूनिट व उच्चाधिकारीगण मौके पर मौजूद हैं। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर