मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:17 · नई दिल्ली संस्करण

सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन में ब्रेक बाइंडिंग से उठा धुआं, यात्रियों में अफरा-तफरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन73 बार पढ़ा गया
सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन में ब्रेक बाइंडिंग से उठा धुआं, यात्रियों में अफरा-तफरी

मीरजापुर। सीमांचल एक्सप्रेस (12487) ट्रेन विंध्याचल स्टेशन से गुजरने के दौरान एसी बी-दाे कोच के नीचे ब्रेक बाइंडिंग के कारण धुआं उठने की घटना सामने आई। इससे ट्रेन यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।मंगलवार सुबह ट्रेन विंध्याचल से गुजर रही थी। तब आरपीएफ उप निरीक्षक एसके सिंह ने धुआं उठते देखा और तुरंत बिरोही स्टेशन मास्टर को सूचना दी। इसके बाद ओएचई (ओवरहेड इलेक्ट्रिक लाइन) बंद कर दी गई और ट्रेन किलोमीटर नंबर 746/29 पर रोक दी गई। आरपीएफ, आरपीएसएफ और टेक्निकल स्टाफ मौके पर पहुंचे। यात्रियों को शांत कराया गया और कोच की जांच की गई।मैन्युअल रिलीज कर व्हील को फायर एक्सटिंग्विशर से ठंडा किया गया। ट्रेन को पूर्वाह्न 11:17 बजे ठीक कर 11:30 बजे गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। घटना में किसी आपराधिक हस्तक्षेप का संकेत नहीं मिला। मौके पर जीआरपी और स्थानीय पुलिस के अधिकारी भी मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर