मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · रात 3:48 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार के 498 परीक्षा केंद्रों पर दारोगा भर्ती परीक्षा शुरु

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन43 बार पढ़ा गया
बिहार के 498 परीक्षा केंद्रों पर दारोगा भर्ती परीक्षा शुरु

पटना। राज्यभर में बिहार पुलिस सब-इंस्पेक्टर (एसआई) दरोगा भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा आज से शुरु हो गई है। यह 21 जनवरी तक चलेगी,जिसमें 1799 पदों के लिए कड़ी सुरक्षा और 498 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा आयोजित की जा रही है। जिसमें कदाचार रोकने के लिए ईओयू की नजर है और सभी जिलों के डीएम नोडल अधिकारी हैं।परीक्षा का आयोजन बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (बीपीएसएससी) की ओर से किया जा रहा है। परीक्षा सुबह 10 बजे से शुरु हो चुकी है। राज्यभर के 498 परीक्षा केंद्रों पर कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच परीक्षा जारी है। आयोग के अनुसार परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक, जबकि दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक चलेगी। भर्ती प्रक्रिया के जरिए बिहार पुलिस में रिक्त एसआई पदों को भरा जाएगा।बीपीएसएससी ने परीक्षा को निष्पक्ष और नकलमुक्त बनाने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। सभी परीक्षा केंद्रों पर जैमर लगाए गए हैं, बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम लागू किया गया है और पूरी परीक्षा प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जा रही है। इसके अलावा भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है और उड़न दस्ते लगातार औचक निरीक्षण करेंगे। आयोग ने बताया कि मुख्य परीक्षा का दूसरा चरण 21 जनवरी 2026 को आयोजित किया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर