मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · रात 1:29 · नई दिल्ली संस्करण

बीजापुर के जंगल में शिक्षादूत पर भालू ने किया हमला, उपचार जारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बीजापुर के जंगल में शिक्षादूत पर भालू ने किया हमला, उपचार जारी

बीजापुर। जिले के इंद्रावती नेशनल पार्क के कुटरू कोर परिक्षेत्र के केरपे के जंगल मे आज साेमवार काे एक शिक्षादूत पर भालू ने हमला कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया है। घायल अवस्था मे शिक्षादूत को पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के हेमलकसा अस्पताल ले जाकर उसका इलाज कराया जा रहा है।मिली जानकारी के अनुसार प्राथमिक शाला गोंड़नुंगुर में पदस्थ शिक्षादूत शंकर मज्जि स्कूल से घर की ओर जा रहा था, इसी बीच रास्ते के जंगल मे भालू ने उस पर अचानक हमला कर दिया। भालू के हमले से जख्मी हुए शिक्षादूत मज्जि ने किसी तरह भालू के चंगुल से बच कर निकला। परिजनों द्वारा उसे तत्काल इलाज के लिए महाराष्ट्र के हेमलकसा अस्पताल में लाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। इधर कुटरू के परिक्षेत्र अधिकारी शंकर लाल सिन्हा ने बताया कि उन्हें उनके स्टाॅफ ने घटना की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि घायल अभी महाराष्ट्र के हेमलकसा अस्पताल में उपचाराधीन है। कुटरू परिक्षेत्र अधिकारी ने बताया कि मुआवजा प्रकरण तैयार करने की कार्रवाई की जा रही है।इस घटना के बाद केरपे गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ समय से नेशनल पार्क क्षेत्र में जंगली जानवरों की आवाजाही बढ़ गई है, जिससे ग्रामीणों और वन क्षेत्रों में कार्यरत कर्मचारियों को खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।वहीं घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग को भी अवगत करा दिया गया है। वन विभाग द्वारा भालू की गतिविधियों पर नजर रखने और लोगों को सतर्क रहने की अपील की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर