मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · दोपहर 3:35 · नई दिल्ली संस्करण

आईसीएसई में जमशेदपुर की शांभवी बनी नेशनल टॉपर, मिला 100 प्रतिशत अंक

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन15 बार पढ़ा गया
आईसीएसई में जमशेदपुर की शांभवी बनी नेशनल टॉपर, मिला 100 प्रतिशत अंक

पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) की बेटी शांभवी जायसवाल ने आईसीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे देश में प्रथम स्थान हासिल किया है। इस अभूतपूर्व उपलब्धि से न केवल जमशेदपुर, बल्कि झारखंड और समूचे देश को गौरव की अनुभूति हुई है।काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (सीआईएससीई) की ओर से बुधवार को घोषित 10वीं (आईसीएसई) और 12वीं ( आईएससी) परीक्षाओं के नतीजों में जमशेदपुर के लोयला स्कूल की छात्रा शांभवी जायसवाल ने इतिहास रच दिया। उन्होंने 10वीं की परीक्षा में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त कर देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त किया।शांभवी के पिता, डॉ. अभिषेक जायसवाल, मेहरबाई टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल में रेडियोलॉजिस्ट हैं, जबकि उनकी मां, डॉ. ओजस्वी शंकर, टाटा मणिपाल हॉस्पिटल में स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं। सांभवी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, स्कूल के प्राचार्य, उप-प्राचार्य और शिक्षकों को दिया है।भविष्य की योजनाओं के बारे में बात करते हुए सांभवी ने बताया कि वह 12वीं की पढ़ाई विज्ञान संकाय से पूरी कर आईआईटी से इंजीनियरिंग की शिक्षा प्राप्त करना चाहती हैं।इस वर्ष आईसीएसई (10वीं) का कुल पास प्रतिशत 99.09 और आईएससी (12वीं) का 99.02 प्रतिशत रहा। लड़कियों ने एक बार फिर बाजी मारी, जहां छात्राओं का सफलता प्रतिशत 99.37 और छात्रों का 98.84 रहा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर