मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · सुबह 11:03 · नई दिल्ली संस्करण

"दिल्ली को कूड़े से आजादी" अभियान के तहत शाहदरा में सत्या शर्मा ने चलाया सफाई अभियान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन19 बार पढ़ा गया
"दिल्ली को कूड़े से आजादी" अभियान के तहत शाहदरा में सत्या शर्मा ने चलाया सफाई अभियान

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा ने शुक्रवार को "दिल्ली को कूड़े से आजादी" अभियान के तहत शाहदरा उत्तरी एवं शाहदरा दक्षिणी क्षेत्रों में आयोजित संयुक्त सफाई अभियान में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने स्वयं सड़क पर झाड़ू लगाकर क्षेत्रवासियों को स्वच्छता का संदेश दिया और लोगों से अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की।सत्या शर्मा ने इस अवसर पर शाहदरा मेट्रो स्टेशन से भोला नाथ नगर रोड पर निरीक्षण किया और सफाई व्यवस्था, अतिक्रमण हटाने को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा ने कहा कि दिल्ली को स्वच्छ और स्वस्थ बनाना केवल निगम या सरकार की जिम्मेदारी नहीं है बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। अगर सब मिलकर अपने घर, गली और मोहल्ले को साफ रखेंगे तो दिल्ली वास्तव में कूड़े से आजाद होगी। उन्होंने कहा कि स्वच्छता से ही एक स्वस्थ समाज और सुंदर दिल्ली का निर्माण संभव है।शर्मा ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे कूड़े को इधर-उधर न फैलाएं और निगम द्वारा उपलब्ध कराई गई सुविधाओं का नियमित रूप से उपयोग करें।इस अवसर पर जोन चेयरमैन पुनीत शर्मा, शाहदरा उत्तरी के उपायुक्त अभिषेक कुमार मिश्रा, शाहदरा दक्षिणी के उपायुक्त बादल कुमार सहित दोनों जोनों के वरिष्ठ अधिकारी और निगमकर्मी उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर