मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:09 · नई दिल्ली संस्करण

अनियंत्रित हाईवा सड़क किनारे घर पर पलटी, दबकर महिला की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन3 बार पढ़ा गया
अनियंत्रित हाईवा सड़क किनारे घर पर पलटी, दबकर महिला की मौत

भागलपुर। जिले के सबौर थाना क्षेत्र के एनएच 80 किनारे स्थित शंकरपुर गांव में सोमवार की अहले सुबह एक अनियंत्रित हाईवा पलट कर झोपड़ी पर जा गिरी। इस घटना में एक महिला की मौत मौके पर ही हो गई। अहले सुबह महिला अपने फूस के घर में झाड़ू लगा रही थी। इसी दौरान राख लदा हाईवा घोघा के तरफ से आ रही थी,जाे अनियंत्रित होकर घर पर पलट गई, जिसमें दबकर महिला की मौके पर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी के मदद से महिला को हाईवे के अंदर से निकाला। महिला गोपाल मंडल की पत्नी रीता कुमारी (45) थी।घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने सबौर घोंघा मुख्य मार्ग को 5 घंटे तक जाम कर दिया। इस दौरान लोगों ने जमकर नारेबाजी भी की।स्थानीय लोगों की मांग है कि शंकरपुर के पास एक साइड नाला बना हुआ है और दूसरी साइड नाला नहीं बना है, जिसके कारण रोड ऊंची और गहरी है। आए दिन यहां पर इस तरह की हादसा होता है।महिला के पुत्री ने बताया कि मां ईट भट्टा में मजदूरी कर घर का भरण- पोषण करती थी। पिता की मानसिक स्थिति खराब होने के कारण मां ही उनके घर के लिए सहारा थी। घटना की सूचना के बाद सबौर थाना अध्यक्ष विवेक कुमार जायसवाल और लोदीपुर थाना अध्यक्ष अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और धरना पर बैठे लोगों को समझा बूझकर मामले को शांत कराया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर