मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:23 · नई दिल्ली संस्करण

सांसद के लगाए गए आरोप के आधार पर विधायक के ब्लड की हो जांच : ज्योति सिंह

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

भागलपुर। जदयू के गोपालपुर के बड़बोले विधायक गोपाल मंडल और भागलपुर के जदयू सांसद अजय मंडल के बीच चल रहे विवादों के बीच अब कांग्रेस की भी इंट्री हो गई है। बीते दिनों जदयू के विधायक गोपाल मंडल ने एक सभा के दौरान जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बुलो मंडल को गोरका नाग और सांसद अजय मंडल को करका नाग तक कह डाला था, जिसपर पलटवार करते हुए सांसद अजय मंडल ने कहा था कि गोपाल भैया झारखंड के लाल पानी का सेवन करते हैं, इसलिए उनकी जुबान बहक जाती है। सांसद के द्वारा विधायक पर लाल पानी के सेवन की जांच कराने की मांग कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता ज्योति सिंह ने कर दी है।ज्योति सिंह ने कहा कि सम्मानित जनता के मतों से चुने गए विधायक और सांसद खुलेआम अमर्यादित और असंवैधानिक भाषा के द्वारा आम जनता के मतों का अपमान कर रहे हैं। विधायक किसी को काला नाग और किसी को सफेद नाग बोल कर आर्टिकल 15 का उलंघन करते हैं। सांसद अजय मंडल विधायक गोपाल मंडल पर इस तरह की भाषा के लिए किसी द्रव्य का प्रभाव बताते हैं।ज्योति सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सांसद की इस आशंका को गंभीरता पूर्वक लेती है और भागलपुर के एसएसपी और डीएम से मांग करती है कि जिस तरह आप लोग गरीब लोगों को पकड़ कर उनका ब्लड टेस्ट करते हैं। उस तरह सांसद के कहने पर आप विधायक गोपाल मंडल का भी ब्लड टेस्ट कराएं और पता करें कि उन्होंने उस द्रव्य का सेवन कहां किया, किसके साथ किया और कब किया। अगर सांसद गलत बोल रहे हैं तो विधायक के इमेज को खराब करने पर जो कानून के हिसाब से धाराएं लगती है, एसएसपी वो एक्शन लें। क्योंकि इस देश के संविधान में कानून सब के लिए बराबर है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बोलते हैं कि केंद्र की सरकार और एनडीए की राज्यों की सरकार केवल 1 फीसदी लोगों के लिए काम करती है, जो अमीर है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर